{"_id":"69ca7209dddd8eb912026b11","slug":"up-schools-across-the-state-will-reopen-at-revised-timings-from-april-1st-ending-the-march-31st-holiday-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से बदले हुए समय पर खुलेंगे स्कूल, 31 मार्च के अवकाश से खत्म हुआ सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से बदले हुए समय पर खुलेंगे स्कूल, 31 मार्च के अवकाश से खत्म हुआ सस्पेंस
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Schools reopen in UP: यूपी में एक अप्रैल से बदले हुए समय पर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय खुलेंगे। बदला हुआ समय 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।
एक अप्रैल से बदले समय पर खुलेंगे स्कूल।
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। स्कूलों के समय में यह बदलाव माध्यमिक के साथ बेसिक स्कूलों में भी होगा। एक अप्रैल से माध्यमिक स्कूल सुबह साढ़े सात से डेढ़ बजे तक चलेंगे। वहीं बेसिक स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक रहेगा। इसमें जिलाधिकारी अपने जिलों में समय का कुछ बदलाव कर सकेंगे।
मूल्यांकन कार्य और रिपोर्ट कार्ड
वर्तमान में प्रदेश के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन एक अप्रैल तक होना है। हालांकि कुछ विषयों में मूल्यांकन कार्य 30 और 31 मार्च को ही खत्म होने की संभावना है। स्कूलों में 31 मार्च को अवकाश होने की वजह से गृह परीक्षाओं के रिजल्ट कार्ड 30 मार्च को ही वितरित हो गए।
Trending Videos
मूल्यांकन कार्य और रिपोर्ट कार्ड
वर्तमान में प्रदेश के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन एक अप्रैल तक होना है। हालांकि कुछ विषयों में मूल्यांकन कार्य 30 और 31 मार्च को ही खत्म होने की संभावना है। स्कूलों में 31 मार्च को अवकाश होने की वजह से गृह परीक्षाओं के रिजल्ट कार्ड 30 मार्च को ही वितरित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू होगा स्कूल चलो अभियान
1 अप्रैल से 'स्कूल चलो अभियान' का आगाज होगा, जिसका लक्ष्य ड्रॉप-आउट दर को शून्य करना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। इसी के साथ ही सत्र 2026-27 के लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके तहत जुलाई के दूसरे सप्ताह में मासिक टेस्ट (MCQ आधारित) अनिवार्य कर दिए गए हैं।
31 मार्च को रहेगा अवकाश
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर अवकाश रहेगा। यह अवकाश इस सत्र की अवकाश तालिका में भी शामिल था।