{"_id":"6980a4ed0dade60608091df7","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1587325-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गरीब के पीएम आवास में कनेक्शन देने पहुंचा बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गरीब के पीएम आवास में कनेक्शन देने पहुंचा बिजली विभाग
विज्ञापन
राजेश का प्रधानमंत्री आवास जिस पर लगा मीटर, 30 जनवरी को अमर उजाला में छपी खबर
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
: रविवार शाम को मीटर लगाकर घर किया रोशन, जेई, एसडीओ पर कार्रवाई नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बिजनौर का जो गरीब पीएम आवास को रोशन करने के लिए एक माह से भटक रहा था, उसके घर में बिजली कनेक्शन हो गया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद बिजली विभाग की टीम सार्वजनिक अवकाश रविवार शाम को आवेदक राजेश कुमार के
पीएम आवास पर दस्तक दी थी। मगर, नूतन मिश्रा सहित अन्य तमाम आवेदकों का उत्पीड़न करने वाले जेई रविंद्र सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
राजेश कुमार के मुताबिक बीते शनिवार को जेई अन्य कर्मियों को लेकर उनके घर पहुंचा था। जेई को मोहल्ले में दूसरे के घर पर बैठाया, जहां पर दोबारा
नए सिरे से लैपटाप के जरिए बिजली कनेक्शन का देने का झटपट पोर्टल पर फार्म भरा। एक अन्य कर्मचारी ने नया शपथ पत्र बनवाकर पिता से अंगूठा लगवाया, और
फिर चले गए। कनेक्शन का 5300 रुपये जमा कराया गया। रविवार शाम को दोबारा केबल और मीटर लेकर आए। पहले पोल से केबल को खींचा, फिर मीटर को लगाकर बिजली चालू की। रात करीब आठ बजे उसके घर में उजाला हो गया। उधर, सूत्रों से पता
चला कि बड़े अफसरों ने प्रकरण को रफादफा करने के लिए आवेदक से माफीनामा लिखवाने को कहा था। जो बिजली कनेक्शन करने आए थे, वह सादे कागज पर राजेश से हस्ताक्षर कराकर ले गए हैं।
Trending Videos