{"_id":"69804e4ce27de071ee0577db","slug":"cm-yogi-said-budget-visionary-and-inclusive-not-on-paper-policies-implemented-on-ground-under-leadership-of-pm-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2026: 'पीएम के नेतृत्व में कागजों में नहीं... धरातल पर उतरीं नीतियां', सीएम बोले- विजनरी और समावेशी बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2026: 'पीएम के नेतृत्व में कागजों में नहीं... धरातल पर उतरीं नीतियां', सीएम बोले- विजनरी और समावेशी बजट
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Budget 2026: बजट पर चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नीतियां सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर उतरी हैं। बजट विजनरी और समावेशी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता की
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बजट से यूपी के लिए संभावनाओं पर चर्चा की। सबसे पहले उन्होंने विजनरी बजट के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।
Trending Videos
सीएम ने कहा कि पिछले 11 वर्ष के अंदर पीएम के नेतृत्व में नीतियां केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर उतरीं। इसका परिणाम है कि 11 साल में 25 करोड़ की आबादी गरीबी रेखा से ऊपर उठी। भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा। इसकी वजह स्पष्ट नीतियां और गरीब वंचित केंद्रित समावेशी बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बजट में रिफॉर्म, ग्रोथ और भौतिक अनुशासन स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। साथ ही आने वाली पीढ़ी को जोड़ने वाला है। इसमें हर नागरिक के लिए अपने मूल कर्तव्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। बजट में किसान, युवा, महिला और गरीब सभी पक्षों को ध्यान में रखा गया है। देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य की आकांक्षाओं की पूर्ति हुई है।
सीएम ने आगे कहा कि एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ का बजट दिया गया है। यूपी के पास 96 लाख से ज्यादा यूनिट हैं। 10 हजार करोड़ का बजट ओडीओपी के लिए काफी फायदेमंद होगा। उद्योगों को डिजाइन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग के साथ आगे बढ़ाएंगे। एक्सपोर्ट, पैकेजिंग और ब्रांडिंग में मदद मिलेगी।
बिंदुओं में समझिए सीएम की प्रेस वार्ता
- यूपी में महिला कार्यबल को नौ वर्ष में तेजी से आगे बढ़ाया है।
- पिछले वर्ष सात हॉस्टल कामकाजी महिलाओं के लिए मिले थे। इस बार हर जिले में देने के लिए धन्यवाद।
- छात्रावास निर्माण को नई गति मिलेगी।
- पर्यटन में यूपी को नई ऊंचाई मिलेगी।
- माघ मेले का एक चरण कल पूरा हुआ। सरकार सुविधा दे तो श्रद्धालु आते हैं।
- मकर संक्रांति को ढाई करोड़, मौनी अमावस्या को 4.5 करोड़, वसंत पंचमी को 3.5 करोड़ और माघ पूर्णिमा को 2.5 करोड़ ने स्नान किया।
- उत्तर प्रदेश सेमी कंडक्टर के रूप में उभर रहा है। सेमी कंडक्टर पार्क का लाभ यूपी को मिलेगा।
- 10 हजार टूरिस्ट गाइड में यूपी के कई पर्यटन केंद्र हैं।
- देश के कुल मोबाइल प्रोडक्शन का 55 फीसदी यूपी में है। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग का 60 फीसदी। दो लाख करोड़ का उत्पादन हो रहा।
- 225 अर्बन बॉडी की आबादी पांच लाख या इससे ऊपर की है।
- जिला अस्पतालों की क्षमता को दोगुना करने का लाभ मिलेगा। हमारे पास 98 जिला अस्पताल हैं। क्षमता दोगुना होगी। ट्रॉमा सेंटर खुलेंगे। गोल्डन ऑवर का लाभ मिलेगा।
- समर्थ योजना से स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग का प्रावधान है। ओडीओपी में मेरठ स्पोर्ट्स विकसित किया। आगरा और लखनऊ लेदर क्लस्टर हैं। यहां भी स्पोर्ट्स मैन्युफैरिंग होगी।
- स्पोर्ट्स अकादमी, स्पोर्ट्स कॉलेज और संस्थान बनेंगे।
- वित्त आयोग की हालिया रिपोर्ट में यूपी की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मिलेगी।
- यूपी को मेडिकल टूरिज्म में विकसित करेंगे।
- वाराणसी में आयुर्वेद विवि बनेगा। नए हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित होगा।
- शी मार्ट से लखपति दीदी को लाभ होगा। बजट में सड़क भी है और स्पीड भी।
- शासन भी है और निर्णायक नेतृत्व भी है।
- इंफ्रा, लॉजिस्टिस, शहरी और हेल्थ इंफ्रा, टूरिज्म, एमएसएमई, उद्योग के लिए बजट में जो भी है, यूपी में लाखों की संख्या में रोजगार देगी।
- इसी बजट के आधार पर हम फरवरी में प्रदेश का बजट पेश करेंगे।
- बजट में युवा, महिला और एमएसएमई सेक्टर में काम करने वाले लाभान्वित होंगे।
- सेमी कंडक्टर, लॉजिस्टिक का लाभ यूपी के युवा को होगा।
- जो बजट को पीडीए की नजर से देख रहे हैं कि आज जब युवा आत्मगौरव के साथ आगे बढ़ा है, तो उस समय ध्यान क्यों नहीं दिया? पीडीए तो तब भी रहा होगा। उनका ध्यान केवल परिवार पर रहा।
