सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'BJP fraudsters': Akhilesh Yadav said, "They are busy printing Form-7 themselves... and getting votes removed

'भाजपाई घपलेबाज': अखिलेश यादव बोले- खुद से फार्म-7 छापकर...नकली हस्ताक्षर करके वोट कटवाने में लगे हैं

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर फॉर्म-7 के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नकली हस्ताक्षरों के जरिए अल्पसंख्यक और पीडीए समाज के वोट काटे जा रहे हैं। अखिलेश ने चुनाव आयोग से कार्रवाई और मीडिया से लोकतंत्र बचाने की अपील की।

'BJP fraudsters': Akhilesh Yadav said, "They are busy printing Form-7 themselves... and getting votes removed
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- 'माननीय न्यायालय संज्ञान ले' भाजपाई घपलेबाज खुद से फार्म 7 छापकर, नकली हस्ताक्षर करके पीडीए समाज के वोटरों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज का वोट कटवाने में लगे हैं।

Trending Videos


हर पत्रकार से अपील है, अपना मीडिया धर्म निभाएं, लोकतंत्र बचाएं। जो भी मीडिया, वो चाहे गांव-मोहल्ले-स्थानीय स्तर का हो या जिले-मंडल-राज्य स्तर का अगर वो ये खबरें दिखा रहा है और लोकतंत्र के चौथे खंभे की सार्थक भूमिका निभा रहा है, तो हम उसके साथ हैं। सिवाय निर्वाचन आयोग के ये बात सबको पता है। हमारे बार-बार अपील करने पर भी SIR में फ़ार्म 7 की ये धांधली रुक नहीं रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फार्म 7 का दुरुपयोग एक बहुत बड़ा अपराध

फार्म 7 का दुरुपयोग एक बहुत बड़ा अपराध है। इसके गैरकानूनी इस्तेमाल की क्या सज़ा क्या हो सकती है। इसके बारे में चुनाव आयोग विज्ञापन प्रकाशित करे और भाजपाई और उनके संगी-साथियों को चेतावनी दे। हमारे पीडीए-प्रहरी और जागरूक वोटर तो इस फर्जीवाड़े के भंडाफोड़ का प्रयास कर ही रहे हैं, चुनाव आयोग भी अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आगे आए।  कहीं ऐसा न हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त को चेताने के लिए कोई उनका ही नाम फार्म सात का इस्तेमाल करके साफ कर दे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed