सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young woman body found in plot near canal in Barabanki where she had been beheaded police are investigating

Barabanki News: नहर किनारे खाली प्लॉट में मिली युवती की लाश, सिर कूचकर की गई हत्या; पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी में नहर किनारे खाली प्लॉट में युवती की लाश मिली। सिर कूचकर इसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

young woman body found in plot near canal in Barabanki where she had been beheaded police are investigating
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूपी के बाराबंकी में नहर किनारे एक खाली प्लॉट में युवती की लाश मिली। हत्या करके लाश फेंकने की आशंका जताई जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गांव के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर युवती की हत्या की गई है। मृतका जींस और शर्ट पहने हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed