सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ramchandra Baksh Singh was a true leader of the people: Arvind Singh Gop

जनता के असली नेता थे रामचंद्र बख्श सिंह : अरविंद सिंह गोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ramchandra Baksh Singh was a true leader of the people: Arvind Singh Gop
विज्ञापन
बाराबंकी। सदर विधानसभा क्षेत्र से बाराबंकी से तीन बार विधायक रहे स्व. रामचंद्र बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके मूल गांव निंदूरा ब्लॉक के देवरा भंडार में रविवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने किया। गोप ने कहा कि विधायक, सांसद व मंत्री बनना आसान है, लेकिन बाबूरामचंद्र बख्श जैसा नेता बनना आसान नहीं। वह जननायक थे। वह हर वर्ग की मदद करते थे। उनके विचार और काम आज हम लोगों व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गोप ने इस मौके पर कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक रहे दिवंगत हरदेव रावत की भी प्रतिमा लगवाने की घोषणा की
Trending Videos

राजनीतिक दृष्टि से यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए एक ओर जहां रामचंद्र बख्श सिंह के पुत्र सपा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू को नई राजनीतिक पहचान मिली, वहीं रामचंद्र बख्श के राजनीतिक व सामाजिक जीवन से वक्ताओं ने नई पीढ़ी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में भी लगेगी प्रतिमा---
नगरपालिका अध्यक्ष शीला सिंह के पति पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा ने जिला मुख्यालय पर शहर में भी रामचंद्र बख्श सिंह की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की। रामचंद्र बख्श सिंह कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे और इसी पार्टी से विधायक भी रहे। समाजवादी पार्टी के गठन के बाद जिले के कद्दावर सपा नेता रहे बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा में शामिल कराकर जिले में कम्युनिस्ट पार्टी को तोड़कर सपा को मजबूत बनाने का काम किया था। सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप बीते साल देवरा गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आए और बाबू रामचंद्र बख्श सिंह की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की थी और अपने वायदे के अनुसार प्रतिमा लगवाकर उसका अनावरण भी किया। इसे राजनीतिक रूप से बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकि बाबू रामचंद्र बख्श कुर्मी बिरादरी के थे, जिसका वोटबैंक जिले की राजनीति को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। मूर्ति अनावरण समारोह में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व एम एलसी राजेश कुमार यादव राजू, अरविंद यादव, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, पंडित राजनाथ शर्मा, भाजपा नेता पूर्व प्रमुख विवेकानंद पांडेय, सपा प्रदेश सचिव चौधरी अदनान व विकास यादव आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल भी प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed