सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vehicular traffic slowed down due to fog, but the sunshine provided some relief

Barabanki News: कोहरे से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, धूप से राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vehicular traffic slowed down due to fog, but the sunshine provided some relief
सिरौलीगौसपुर के कोटवाधाम क्षेत्र में घने कोहरे के बीच निकलते वाहन।
विज्ञापन
बाराबंकी। फरवरी माह के पहले दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। रविवार सुबह कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह कोहरा इतना घना था कि लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। सर्द हवा के चलने से सुबह ठंड ज्यादा रही। दोपहर बाद निकली धूप ने ठंड से काफी हद तक राहत दी। शाम होते ही ठंड फिर बढ़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और शाम होते ही सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई।
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी आगे जारी रहेगा। यहीं नहीं बूंदाबांदी के साथ बारिश होगी इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उधर, सुबह आसमान में घना कोहरा रहा, जिसके चलते हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही और वाहन चालक लाइटें जलाकर वाहन चलाते दिखाई दिए। जिला कृषि अधिकारी राजित राम का कहना है मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। अभी इस मौसम का फसलों पर विपरीत असर पड़ने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से फसलों को नुकसान की आशंका
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में इस समय दो दिनों से घना कोहरा पड़ रहा है। इस कोहरे से ठंड और बढ़ गई है पर दोपहर बाद खिली धूप से राहत जरूर मिली है।
इस समय पड़ रहे घने कोहरे से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। जिन सरसों की फसलों में फूल फल आ रहे है। उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। इनमें माहू, पुटका रोग लग सकता है। वहीं आलू में सुखा रोग लगने का खतरा बना हुआ है। जबकि अब फाल्गुन माह शुरू हो गया है और ठंड कम नही पड़ रही है जिससे खेती को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed