{"_id":"698042ae02ee57b5420a37c7","slug":"young-man-died-after-condition-deteriorated-following-operation-in-lucknow-alleging-negligence-in-treatment-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत... युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत... युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने के बाद युवक की मौत हो गई। घरवालों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
गंगाराम यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। घरवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
Trending Videos
मामला दुबग्गा क्षेत्र के इटौली गांव का है। गांव निवासी गंगाराम यादव (36) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, गंगाराम के बाएं पैर में परेशानी के चलते विकल्प अस्पताल में 15 दिन पहले भर्ती कराया गया था। वहां ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद दी गई दवाओं के रिएक्शन से किडनी और लीवर फेल हो गए। हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन रविवार को उसे मेदांता अस्पताल ले गए।
सोमवार को गंगाराम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत करने की बात कही है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
