सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Save Oil and Gas Campaign Fortnight begins people will be made aware to use less petroleum products

UP News: तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, पेट्रोलियम उत्पाद कम उपयोग करने को लोगों को किया जाएगा जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू किया गया है। इसके तहत लोगों को पेट्रोलियम उत्पाद कम उपयोग करने को जागरूक किया जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Save Oil and Gas Campaign Fortnight begins people will be made aware to use less petroleum products
तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, अवनीश कुमार अवस्थी रहे मौजूद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तर प्रदेश में सोमवार से तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू हुआ। इसके लिए राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। साथ ही कई कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया, जो बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक कर रहे हैं।

Trending Videos


समारोह में ग्रीन एनर्जी पर जोर दिया गया। अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पंचामृत के तहत एनर्जी एफिशिएंसी पर कार्य किया जाएगा। 2030 तक रिन्युवल एनर्जी पर निर्भरता 50 फीसदी लाई जाएगी। 2070 तक नेट जीरो कार्बन का लक्ष्य पूरा करेंगे। पेट्रोलियम उत्पाद की जरूरत कम करने के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट लेवल को आर्डिनेटर राजेश सिंह ने बताया कि 15 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक किया जाएगा। पेट्रोलियम को जनता से जोड़कर उसके संरक्षण के बारे में बताएंगे। सक्षम 2026 की सफलता तभी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed