{"_id":"6980466ceb2569a2440562ff","slug":"video-tal-oura-gasa-bcao-abhayana-pakhavaugdha-shanpr-lkhanauu-ma-avanasha-kamara-avasatha-na-lga-ka-thalii-shapatha-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, लखनऊ में अवनीश कुमार अवस्थी ने लोगों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, लखनऊ में अवनीश कुमार अवस्थी ने लोगों को दिलाई शपथ
राजधानी लखनऊ में सोमवार से तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू हुआ। इसके लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। साथ ही कई कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया, जो बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक कर रहे हैं।
समारोह में ग्रीन एनर्जी पर जोर दिया गया। अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पंचामृत के तहत एनर्जी एफिशिएंसी पर कार्य किया जाएगा। 2030 तक रिन्युवल एनर्जी पर निर्भरता 50 फीसदी लाई जाएगी। 2070 तक नेट जीरो कार्बन का लक्ष्य पूरा करेंगे। पेट्रोलियम उत्पाद की जरूरत कम करने के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
स्टेट लेवल को आर्डिनेटर राजेश सिंह ने बताया कि 15 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक किया जाएगा। पेट्रोलियम को जनता से जोड़कर उसके संरक्षण के बारे में बताएंगे। सक्षम 2026 की सफलता तभी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।