{"_id":"6a7549f3e86af31c340a4a85","slug":"lucknow-classmate-murdered-female-student-after-raping-her-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सहपाठी ने दुष्कर्म के बाद की थी छात्रा की हत्या, तीन घंटे रहा साथ फिर कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सहपाठी ने दुष्कर्म के बाद की थी छात्रा की हत्या, तीन घंटे रहा साथ फिर कर उतारा मौत के घाट
Fri, 07 Aug 2026 08:28 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:28 AM IST
सार
आरोपी को संदेह था कि छात्रा इंस्टाग्राम पर किसी और से भी बात करती है। संदेह होने पर उसने छात्रा से उसका मोबाइल फोन मांगा। छात्रा ने फोन देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ और आरोपी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में पारा इलाके में स्नातक की छात्रा की दुष्कर्म के बाद सहपाठी ने गला रेतकर हत्या की थी। पीड़ित परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने एफआईआर में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
छात्रा का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराई गई। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। छात्रा के शरीर पर चाकू से 12 निशान मिले हैं। मौत का कारण गला कटना और ज्यादा खून बहना बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार दोपहर छात्रा का अंतिम संस्कार ठाकुरगंज के गुलाला घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से हरदोई निवासी युवक लखनऊ में आलमनगर में रहता था। उसका छात्रा से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दोनों की फोन पर बात हुई थी। छात्रा ने बताया था कि माता-पिता अमेठी गए हैं और बड़ी बहन कॉलेज में है। घर पर वह अकेली है। इसके बाद युवक वहां पहुंचा था। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी घर के भीतर जाते दिखा है। आरोपी ने पहले छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
तीन घंटे रहे साथ : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छात्रा के साथ मकान के पहले तल पर बने कमरे में तीन घंटे तक था। आरोपी को संदेह था कि छात्रा इंस्टाग्राम पर किसी और से भी बात करती है। संदेह होने पर उसने छात्रा से उसका मोबाइल फोन मांगा। छात्रा ने फोन देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ और आरोपी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी को भी दो जगह चाकू से चोट आई थी।
पहले भी हुआ था झगड़ा : आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भी उसका छात्रा से विवाद हुआ था। इस कारण दोनों में कई दिनों तक बात नहीं हुई थी। आरोपी ने छात्रा पर कई लड़कों से बात करने का आरोप लगाया। बात करने के बहाने से वह छात्रा से मिलने आया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी और छात्रा 12वीं तक साथ पढ़े थे। करीब दो वर्ष पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। बाद में दोनों ने एक ही कॉलेज में बीसीए में दाखिला लिया।