यूपी: पत्नी की हत्या के बाद वॉट्सऐप पर लगाया स्टेटस, लिखा- अब मुझे बहन और खुद को मारना है; वो सबकुछ जानती
लखनऊ में पति ने अफसर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर वह कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात में एसबीआई के फील्ड ऑफिसर ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मानस कार से गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा और फोन कर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को कार्यालय के बाहर बुलाया। कुछ देर बातचीत के बाद उसने दिव्या को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
इसके बाद वह करीब दो किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा। यहां पर उसने बहन की हत्या से पहले वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया। जिसमें लिखा- 'मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।'
बैंक के बाहर ही पत्नी को मारी गोली
आईजी लखनऊ अपर्णा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के बाहर मानस मिश्रा ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी बहन को गोली मार दी और उसके बाद सुसाइड कर ली। गुरुवार दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने कॉल करके महिला रिलेशनशिप मैनेजर को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर बुलाया। आरोपी पति और महिला मैनेजर के बीच थोड़ी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी पति अपनी पत्नी को गोली मारकर फरार हो गया।
मानस पसीने से भीगे थे
मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।लवकुश ने बताया कि उसे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह SBI बैंक में काम करता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.