{"_id":"6a86da15f1cf689e6d0a3da7","slug":"video-video-damarakaranae-ka-maga-ka-lkara-thasara-thana-bha-kasana-ka-thharana-jara-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डामरीकरण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डामरीकरण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी किसानों का धरना जारी
कमालपुर बिचलका से कुबहरा गांव के बीच सड़क के अधूरे हिस्से पर डामरीकरण की मांग को लेकर किसानों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि वन विभाग की अड़ंगेबाजी के कारण सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। अधूरे हिस्से के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने कहा कि सड़क का डामरीकरण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभागों से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण में आ रही बाधा को दूर कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि जब तक सड़क के अधूरे हिस्से पर डामरीकरण शुरू नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।