{"_id":"6a8683dd0d4ea134d3020e8c","slug":"video-young-woman-from-faridkot-dies-of-heart-attack-in-canada-family-plunged-into-grief-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट की युवती की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट की युवती की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत, परिवार में पसरा मातम
फरीदकोट के कस्बा बाजाखाना के गांव डोड की रहने वाली 24 वर्षीय अनमोलदीप कौर की कनाडा के विनिपेग में अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अनमोलदीप कौर के पिता डॉ. जरनैल सिंह, जो सुखमणि नेत्रदानी क्लब के प्रधान हैं, ने करीब चार वर्ष पहले बेटी को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था। अनमोलदीप ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी और स्थायी निवास (पीआर) के लिए फाइल भी लगाई हुई थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह सहित ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण युवा विदेश जाने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करने की मांग की और शव भारत लाने के लिए परिवार की आर्थिक मदद की अपील की। पिता डॉ. जरनैल सिंह ने कहा कि बेटी को विदेश भेजने के फैसले पर उन्हें बेहद अफसोस है। उन्होंने कहा कि विदेशों में पढ़ने और काम करने वाले युवा मानसिक तनाव से गुजरते हैं। बेटी को खोने का दुख शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।