फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गर्दन रेतकर की थी चिनहट में निर्मम हत्या

Tue, 13 Feb 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Feb 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Lucknow: encounter between police and criminals, one injured
मौके पर माजूद पुलिस बल।
राजधानी के कृष्णानगर इलाके में मंगलवार सुबह करीब चार बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने इनामी बदमाश संदीप पुरी को गिरफ्तार कर लिया। संदीप हत्या, लूट और किडनैपिंग की कई वारदातों में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था।
Lucknow: encounter between police and criminals, one injured
असलहे।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से संदीप पुरी के कृष्णानगर इलाके में होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही कृष्णानगर, मानकनगर और सरोजनीनगर थाने की फोर्स ने अमौसी एयरपोर्ट से पारा थाने की ओर जाने वाले रास्ते में दोनों बदमाशों को घेर लिया।

Lucknow: encounter between police and criminals, one injured
मौके पर माजूद पुलिस बल।

लालाखेड़ा पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में संदीप पुरी जांघ में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow: encounter between police and criminals, one injured
मौके पर पड़ा असलहा।

मौके पर सीओ थाना कृष्णानगर, एसएसपी दीपक कुमार मौजूद थे। घायल संदीप को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Lucknow: encounter between police and criminals, one injured
मौके पर माजूद पुलिस बल।

बता दें कि पिछले साल 25 अगस्त को चिनहट इलाके में संदीप पुरी ने राजेश रावत की गर्दन काटकर निर्मम हत्या करने के बाद एक सीवर में उसका शव डालकर जला दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed