Lucknow: चाय दुकानदार पर रौब गांठ रहा था फर्जी आईपीएस, गिरफ्तार किया गया
फर्जी आईपीएस ने दरोगा को अर्दब में लेने की कोशिश की और कहा कि तुम लोगों ने मुझे सैल्यूट क्यों नहीं किया? मामला खुलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर में सोमवार को फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया गया। वह गोल मार्केट चौराहे पर चाय की दुकान पर हिसाब को लेकर झगड़ा कर रहा था। आरोपी खुद को आईपीएस बताकर लोगों और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करता था।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि 13 जून की रात सूचना मिली कि गोल मार्केट चौराहे पर स्थित वीरू गुप्ता की चाय की दुकान पर युवक बन के पैसे देने की बात पर विवाद कर रहा है। दरोगा आर्यन शर्मा मौके पर पहुंचे तो युवक ने खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस बताया। उसने दरोगा को अर्दब में लेते हुए पूछा कि तुम्हारी कैप कहां है ? तुम लोगों ने मुझे सैल्यूट क्यों नहीं किया? शक होने पर दरोगा ने उसका नाम पूछा, जिस पर उसने मिथिलेश शुक्ला बताया। आईकार्ड मांगने पर वह घर से लाने की बात कहकर वहां से निकल गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
सैमसंग स्टोर पर काम करता है आरोपी
इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार शाम को पुलिस को फिर उसी दुकान पर विवाद की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मिथिलेश को दुकानदार से झगड़ते देखा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूछताछ की। उसने बताया कि वह नोएडा खंड 18 में सैमसंग दुकान में अकाउंट एग्जीक्यूटिव है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को धमकाने और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.