{"_id":"6a66727606747fb57a01374b","slug":"lucknow-falcons-defeated-ra-boys-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1847397-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ फॉल्कंस ने आरए बॉयज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ फॉल्कंस ने आरए बॉयज को हराया
विज्ञापन
चौक स्टेडियम में मुकाबले के दौरान खेलते लखनऊ फॉल्कंस और आरए बॉयज के खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ फॉल्कंस ने जिला फुटबॉल लीग में विजयी अभियान जारी रखते हुए आरए बॉयज को 4-0 से करारी मात दी। लीग के दूसरे मुकाबले में टेक्ट्रो ए ने मिलानी क्लब को 4-2 से हराया। चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग में रविवार का पहला मुकाबला लखनऊ फॉल्कंस और आरए बॉयज के बीच खेला गया।
मुकाबले की शुरुआत से ही फॉल्कंस के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बना लिया। खेल के 22वें मिनट में अमन ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए टीम का खाता खोला। दो मिनट के बाद संजय ने गोल दागते हुए अंतर को 2-0 तक पहुंचा दिया। मध्यांतर से ठीक पहले टीम को एक और सुनहरा मौका मिला, जिसे देवेश ने गोल में बदलने में कोई भी चूक नहीं की।
मुकाबले के दूसरे हाफ में आरए बॉयज के खिलाड़ियों ने वापसी का प्रयास करते हुए लगातार कई मूव बनाए, लेकिन लखनऊ फॉल्कंस की सजग रक्षापंक्ति के आगे उनकी एक भी नहीं चली। इस बीच खेल के 35वें मिनट में निशंक ने आरए बॉयज की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल किया। यह गोल निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
दिन के दूसरे मुकाबले में टेक्ट्रो ए का सामना मिलानी क्लब से हुआ। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें टेक्ट्रो ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और 4-2 से जीत दर्ज करते हुए विजयी अंक बटोरे। विजेता टीम से अबुजर ने सबसे अधिक दो गोल (38वें मिनट और 62वें मिनट) दागे, जबकि ईशान ने खेल के 50वें और आदि ने 58वें मिनट में एक-एक गोल किया। मिलानी क्लब से अनिकेत ने छठे और जिया ने 12वें मिनट में गोल दागे। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी आकाश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मुकाबलों का शुभारंभ किया।