सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Hookah bar was running under the guise of a cafe in Kaiserbagh, three arrested

Lucknow: कैसरबाग में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, तीन गिरफ्तार, आठ हुक्के व छह चिलम सहित ये मिला

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 24 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के कैसरबाग में होटल डॉल्फिन के पास हुक्का बार चल रहा था। जहां पर नाबालिगों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस को मौके से आठ हुक्के, छह खाली चिलम, छह पाइप, दो पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू व कोयला बरामद हुआ।

Lucknow: Hookah bar was running under the guise of a cafe in Kaiserbagh, three arrested
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के कैसरबाग पुलिस ने रविवार रात कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापा मारा। नाबालिगों को हुक्का परोस रहे तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि संचालक व तीन पकड़े गए कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Trending Videos


इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को नजीराबाद में स्थित एसके कैफे की आड़ में हुक्का बार के संचालन की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कई नाबालिग हुक्का पीते दिखे। जबकि कर्मचारी हजरतगंज निवासी शुभम सिंह, हसनगंज के दीनदयाल नगर का यश सोनकर और कैसरबाग निवासी सोहेल खान हुक्का परोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गैंगस्टर में नपे पूर्व MLC कमलेश पाठक, AIMIM अध्यक्ष का विवादित बयान, मोहन भागवत की बड़ी चेतावनी

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, बोले- आपने यूपी को गौरवांवित किया


शुभम ने पूछताछ में बताया कि हुक्का बार आशियाना निवासी तनवीर का है। पुलिस ने नाबालिगों को हिदायत देते हुए जाने दिया। वहीं तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से आठ हुक्के, छह खाली चिलम, छह पाइप, दो पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू व कोयला बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed