सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: IPL fever grips the city from today; Lucknow Superja will look to start their campaign by winning the

लखनऊ: शहर में आज से आईपीएल का जुनून, पहला मैच जीतकर अभियान शुरू करना चाहेगी लखनऊ सुपरजायंट्स

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Apr 2026 08:46 AM IST
विज्ञापन
सार

IPL 2026: लखनऊ में आज से आईपीएल का आगाज हो जाएगा। पहला मैच मेजबान लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा। 

Lucknow: IPL fever grips the city from today; Lucknow Superja will look to start their campaign by winning the
मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल का पिछला सत्र लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के लिए अच्छा नहीं रहा। ऐसे में नए सत्र में ऋषभ पंत एंड कंपनी बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से शुभ शुरुआत करने के लिए जोर लगाएगी। गत वर्ष टीम को इकाना स्टेडियम में सात मुकाबलों में महज दो में जीत मिली जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा।
Trending Videos


घरेलू मैदान में टीम के खराब प्रदर्शन का असर अंक तालिका में भी पड़ा। टीम प्लेऑफ की होड़ से बाहर होकर सातवें पायदान पर फिसल गई। गत वर्ष के खराब प्रदर्शन से सीख लेते हुए एलएसजी प्रबंधन ने सबसे पहले मिनी ऑक्शन में जरूरत के हिसाब से नए खिलाड़ी जोड़े। पिछले सत्र में अनफिट रहे खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी काम किया। इस कड़ी में टीम प्रबंधन की ओर से इकाना स्टेडियम में 12 दिन पहले कैंप आयोजित किया। कैंप के पहले ही दिन से एलएसजी ग्लोबल क्रिकेटर डायरेक्टर टॉम मूडी और हेड कोच जस्टिन लैंगर जुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के निर्देशन में खिलाड़ियों ने अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आईपीएल शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक कैंप से सभी ओवरसीज खिलाड़ी जुड़ गए और उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर कैंप में जमकर मेहनत की। कैंप के दौरान खिलाड़ियों के लिए फिटनेस सत्र आयोजित करने के अलावा अभ्यास मैच भी कराए गए। अब देखने वाली बात होगी कि ऋषभ पंत के निर्देशन में खेलने वाली एलएसजी की टीम अपने प्रदर्शन में गत वर्ष की तुलना में कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाती है।

 

बेहतर टीम उतारना बड़ी चुनौती : लैंगर

Lucknow: IPL fever grips the city from today; Lucknow Superja will look to start their campaign by winning the
आईपीएल लखनऊ टीम के के एल राहुल व कुलदीप यादव। - फोटो : amar ujala

लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि हमारी टीम के पास अनुभवी मो शमी के साथ मयंक यादव, नमन तिवारी, मोहसिन खान, आवेश खान, अर्जुन तेंदुलकर जैसे गेंदबाज हैं। सभी अच्छी फॉर्म में हैं और पूरी तरह फिट भी। कप्तान ऋषभ पंत को किस जगह खिलाना है यह बहुत जरूरी है। इसके अलावा टीम मेें मिचेल मार्श, एडन मार्करम और पूरन जैसे तगड़े बल्लेबाज है, जो मुकाबले का रुख बदल सकते हैं।

हम जीत को लेकर आशान्वित : चमीरा
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने कहा कि लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अच्छी है। उनकी टीम से मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन हम जीत के प्रति आशांवित है। आईपीएल में उतरने से पहले हमारी टीम का अभ्यास सत्र अच्छा रहा। टीम ने दो अभ्यास मैच खेलकर अपनी तैयारियों को परखा। भारतीय विकेटों में काफी रन बनते हैं। उसी हिसाब से हमने तैयारी की है और लखनऊ में जीत से अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed