{"_id":"69ccad1a646135163c08ef7f","slug":"mohanlalganj-bus-collides-with-house-while-trying-to-avoid-truck-35-injured-including-driver-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज में बड़ा हादसा: ट्रक से बचने में बस घर से टकराई, चालक समेत 35 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज में बड़ा हादसा: ट्रक से बचने में बस घर से टकराई, चालक समेत 35 घायल
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
मोहनलालगंज में एक बस मोड़ के पास अचानक से सामने आए ट्रक को बचाने के प्रयास में घर से टकरा गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए।
एक मकान में घुसी अनियंत्रित बस।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
मोहनलालगंज में बुधवार देर रात लगभग 1:30 बजे फूलवरिया मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी (प्रयागराज होते हुए) से जयपुर जा रही स्लीपर बस (संख्या NL 07B 0685) अचानक सामने आए ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, बस जैसे ही फूलवरिया मोड़ के पास पहुंची तभी ज्योति नगर की ओर से एक ट्रक सामने आ गया। टक्कर से बचने के लिए चालक ने बस को दाहिनी ओर मोड़ दिया लेकिन नियंत्रण खो बैठा और बस इस्लाम मोहम्मद के मकान से टकरा गई। हादसे में मकान का गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में बस चालक विवेक चौहान (42), निवासी कोतवाली इटावा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पैर टूट गया, जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बस के परिचालक हर्षदीप (25), निवासी गंगानगर (राजस्थान), भी घायल हुए हैं और उन्हें भी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
बस में सवार लगभग 30 से 35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर मार्ग खाली कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से चालू हो गया।