सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Policeman hit by train while trying to catch a thief, both legs amputated

Gonda: चोर को पड़कने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आया सिपाही, दोनों पैर कटे

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 01 Apr 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

गोंडा में चोर को पकड़ने के दौरान एक सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
 

Gonda: Policeman hit by train while trying to catch a thief, both legs amputated
घायल सिपाही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

गोंडा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाते हुए एक जीआरपी सिपाही गंभीर हादसे का शिकार हो गया। आरोपी चोर को पकड़ने के प्रयास में सिपाही चलती ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका दोनों पैर कट गए।  
Trending Videos


मंगलवार देर रात करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जीआरपी टीम ने एक युवक को मारपीट और चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए ले जाते समय आरोपी पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी चलती डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) पर चढ़कर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जीआरपी सिपाही आकाश सिंह (29) उसे पकड़ने के लिए दौड़े और जान जोखिम में डालकर ट्रेन से नीचे खींच लिया।

आरोपी तो प्लेटफॉर्म पर गिरकर घायल हो गया लेकिन सिपाही खुद ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद सिपाही को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed