{"_id":"69e060d82ccc40836c0e455a","slug":"lucknow-jewellery-worth-rs-30-lakh-stolen-from-home-in-22-minutes-in-gudamba-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 22 मिनट में घर से चुरा ले गए 30 लाख के जेवर, दादा के अंतिम संस्कार में गया था कारोबारी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 22 मिनट में घर से चुरा ले गए 30 लाख के जेवर, दादा के अंतिम संस्कार में गया था कारोबारी का परिवार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार
15 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे कारोबारी परिवार सहित लौटा और मेन गेट खोलकर अंदर पहुंचा तो सभी कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था।
सीसीटीवी कैमरे में दिखे दो चोर।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ के गुडंबा के आधारखेड़ा निवासी ट्रैवल्स कारोबारी सरफराज हुसैन के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 22 मिनट में 30 लाख रुपये के जेवर और पांच हजार नकद चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की फुटेज कैद हुई है।
Trending Videos
सरफराज हुसैन पूरे परिवार के साथ डीएच-2 पैराडाइज, आधारखेड़ा में रहते हैं। उनके अनुसार, 12 अप्रैल को उनके दादा का देहांत हो गया था। वह पूरे परिवार के साथ दादा के अंतिम संस्कार में गांव गए थे। 15 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे लौटे और मेन गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो सभी कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ अग्निकांड: छह बच्चे अब भी लापता, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश; दो सौ से ज्यादा घर-झोपड़ियां राख
ये भी पढ़ें - 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर; आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
कैमरे में दिखे बाइक सवार दो चोर
सरफराज ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक से दो चोर घर के बाहर सड़क से गुजरते नजर आए। कुछ दूर जाकर बाइक खड़ी की और पैदल आकर दोनों चोर सुबह 3:40 बजे घर की बाउंड्री फांदकर अंदर चले गए। 22 मिनट बाद सुबह 4:02 बजे दोनों घर की बाउंड्री फांदकर बाइक से भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक एक चोर ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने चेहरे पर मास्क लगाया था।

कमेंट
कमेंट X