{"_id":"69e08d0618237514a009bf62","slug":"lucknow-officers-busy-updating-portal-school-vehicle-inspection-yet-to-begin-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अफसर पोर्टल अपडेट करने में व्यस्त, स्कूली वाहनों की जांच नहीं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अफसर पोर्टल अपडेट करने में व्यस्त, स्कूली वाहनों की जांच नहीं हुई शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
अनफिट और बगैर अनुमति पत्र वाले स्कूली वाहन दौड़ रहे हैं। इनसे होने वाले हादसों में स्कूली बच्चों की जान जोखिम में पड़ती है। ऐसे में स्कूली वाहनों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। पहली अप्रैल से शुरू हुए इस काम को 15 दिन में पूरा करना था। हालांकि, काम अब भी पूरा नहीं हुआ है।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में स्कूली वाहनों का विवरण उत्तर प्रदेश एकीकृत स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल पर अपलोड करने की मियाद बुधवार को पूरी हो गई। हालांकि, यह काम अब भी अधूरा है। इस दौरान स्कूली वाहनों की जांच का अभियान भी प्रभावित हुआ है। राजधानी में अनफिट और बगैर अनुमति पत्र वाले स्कूली वाहन दौड़ रहे हैं। इनसे होने वाले हादसों में स्कूली बच्चों की जान जोखिम में पड़ती है।
Trending Videos
ऐसे में स्कूली वाहनों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। पहली अप्रैल से शुरू हुए इस काम को 15 दिन में पूरा करना था। इसके लिए आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने मोर्चा संभाला और ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के बाबुओं को भी ड्यूटी दी गई। हालांकि, काम अब भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवरण दर्ज करने की स्थिति आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय के अनुसार, राजधानी में कुल 4,491 स्कूलों में से 4,277 स्कूलों को पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है। 316 स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास अपने वाहन हैं, वे भी पोर्टल पर दर्ज हो गए हैं। स्कूलों के नाम पर 1,797 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 1,482 वाहनों का विवरण दर्ज हो चुका है। 1,247 वाहनों का निरीक्षण निर्धारित किया गया था, जिनमें से 1,078 के निरीक्षण पूरे हुए हैं। शेष वाहनों का ब्योरा दर्ज होने में अभी एक हफ्ते का समय और लगेगा।
जांच अभियान और चुनौतियां: बुधवार से स्कूली वाहनों की जांच का अभियान शुरू होना था लेकिन पोर्टल के काम के कारण जांच शुरू नहीं हो सकी। अधिकारियों के मुताबिक, एक हफ्ते बाद जांच शुरू होगी। पोर्टल पर इसमें ऐसे वाहनों की डिटेल अपलोड करने में खास दिक्कतें आ रही हैं, जिनके परमिट खत्म हो चुके हैं।
