सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Lucknow and Gujarat will clash at Ekana on Sunday, with traffic changes expected; emergency numbers r

लखनऊ: रविवार को इकाना में होगी लखनऊ और गुजरात की भिड़ंत, बदला रहेगा शहर का यातायात; इमरजेंसी नंबर जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Gujarat vs Lucknow: रविवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस का मैच दिन में खेल जाएगा। मैच के चलते ट्रैफिक में बदलाव रहेगा। 

Lucknow: Lucknow and Gujarat will clash at Ekana on Sunday, with traffic changes expected; emergency numbers r
इकाना स्टेडियम में रविवार को होगा मैच।
विज्ञापन

विस्तार

इकाना स्टेडियम में रविवार को आईपीएल के तहत लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस का मैच दिन में खेल जाएगा। इसकी वजह से दोपहर 12 से रात आठ बजे तक यातायात में बदलाव रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। वैकल्पिक मार्गों से शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाया जाएगा।

Trending Videos


- कमता शहीद पथ तिराहे अयोध्या रोड से वाहन कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें कमता तिराहे, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे, समतामूलक चौराहे, लालबत्ती चौराहे, करियप्पा चौराहे, तेलीबाग चौराहे, बाराबिरवा चौराहे या इंदिरा नहर चौराहे से होते हुए किसान पथ होकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहीद पथ कानपुर रोड तिराहे से वाहन शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें बाराबिरवा चौराहे, बंगलाबाजार, तेलीबाग, करियप्पा चौराहे, लालबत्ती चौराहे, 1090 चौराहे या दरोगाखेड़ा से किसान पथ होकर जाना होगा।
- सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन गोसाईंगंज कस्बा तिराहे या अमूल डेयरी कटिंग से अहिमामऊ की तरफ नहीं जाएंगे। ये अमूल डेयरी कटिंग से बाएं वृंदावन योजना या कबीरपुर किसान पथ होकर जा सकेंगे।
- उतरेटिया अंडरपास चौराहे रायबरेली रोड, कैंट रोड से बड़े वाहन उतरेटिया अंडरपास चौराहे से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहे, कमता तिराहे, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जाएंगे। ये तेलीबाग, बाराबिरवा, करियप्पा या हरीकंशगढ़ी से किसान पथ होकर जाएंगे।
- हुसड़िया अंडरपास चौराहे की तरफ से वाहन अहिमामऊ चौराहे, शहीद पथ, कानपुर रोड तिराहे की तरफ नहीं जाएंगे। ये शहर में 1090 चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

- लालबत्ती चौराहे की तरफ से बड़े वाहन अहिमामऊ चौराहे, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जाएंगे। ये लालबत्ती चौराहे से करियप्पा चौराहे, तेलीबाग या बंगला बाजार, बाराबिरवा होकर जाएंगे।
- सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन अमूल तिराहे से अहिमामऊ चौराहे की तरफ प्रतिबंधित हैं। ये अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किए जाएंगे जो लुलु मॉल कटिंग से शहीद पथ पर चढ़कर जा सकेंगे।

- सुल्तानपुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे और पुलिस मुख्यालय की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये अहिमामऊ चौराहे से दाएं तरफ मुड़कर जा सकेंगे।

- कमता शहीद पथ तिराहे से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैंप से नहीं उतर सकेंगे। यह शहीद पथ पर सीधे जा सकेंगे।

- कमता शहीद पथ तिराहे से अहिमामऊ चौराहे पर यूटर्न लेकर कैंट, पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित हैं। यह शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदांता हास्पिटल से यूटर्न लेकर जा सकेंगे।

- अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो की तरफ वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ये अहिमामऊ चौराहे से एचसीएल तिराहे, संस्कृत तिराहे, ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होकर जा सकेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed