{"_id":"69d90e79268a29dc940cb084","slug":"wife-committed-suicide-after-murdering-her-husband-in-ayodhya-their-infant-child-died-of-starvation-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूनी रात: हथौड़े से पति का कत्ल, फिर ट्रेन से कटी पत्नी; बंद कमरे में पिता की लाश के पास दुधमुंहे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी रात: हथौड़े से पति का कत्ल, फिर ट्रेन से कटी पत्नी; बंद कमरे में पिता की लाश के पास दुधमुंहे ने तोड़ा दम
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:21 PM IST
सार
रामनगरी में पहले हथौड़े से कूचकर पति का कत्ल कर दिया। फिर, पत्नी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। उधर, बंद कमरे में पिता की लाश के पास दुधमुंहे ने भी दम तोड़ दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 5
संजू-शिवानंद की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के अयोध्या में बृहस्पतिवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां पारिवारिक कलह के चलते 22 वर्षीय संजू ने कथित रूप से पहले अपने पति शिवानंद पासी की हत्या कर दी। इसके बाद देवराकोट रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटनाक्रम में एक माह के नवजात की भी मौत हो गई। इससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।
घटना रौनाही थाना क्षेत्र के करेरू गांव की है। बृहस्पतिवार शाम लगभग 7 बजे रेलवे ट्रैक के पास महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर रौनाही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। टीम ने मृतका के मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान करेरू निवासी संजू के रूप में की।
Trending Videos
2 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने मृतका के घर का बंद कमरा खुलवाया। वहां शिवानंद का खून से लथपथ शव मिला। पास में लगभग तीन फीट का हथौड़ा बरामद हुआ। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को जांच-पड़ताल के दौरान कमरे के अंदर बेड के नीचे एक माह तीन दिन का नवजात रोता हुआ मिला। पुलिस ने उसे परिवारीजनों को सौंप दिया। शुक्रवार की सुबह 6 बजे नवजात की भी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी आशीष निगम मौके पर पहुंचे। पुलिस को रेलवे ट्रैक से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पारिवारिक कलह व मारपीट का उल्लेख है।
4 of 5
संजू-शिवानंद की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि महिला के पास से मिले सुसाइड नोट मिला है। पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Anuj Crime
- फोटो : istock
बताया गया कि दंपती की शादी एक वर्ष पहले फरवरी में हुई थी। हाल ही में उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की मां सुमित्रा की तहरीर पर पति व परिवार के अन्य चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।