सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Voters Removed Following SIR; Highest Number of Names Struck Off in Deputy CM Brajesh Pathak's

UP: एसआईआर के बाद घटे 2.04 करोड़ मतदाता, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की लखनऊ कैंट सीट पर सबसे ज्यादा नाम कटे

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Apr 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद 2.04 करोड़ मतदाता घट गए, जबकि नए नाम भी जुड़े। अंतिम सूची में 13.39 करोड़ मतदाता शामिल हैं। कई जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नाम कटे।

UP Voters Removed Following SIR; Highest Number of Names Struck Off in Deputy CM Brajesh Pathak's
Sir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2.04 करोड़ मतदाता घट गए। यह स्थिति तब है जब इस दौरान 84 लाख 28 हजार 767 नए नाम बढ़े हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की।

Trending Videos


इसमें कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं। इसमें 54.54 प्रतिशत पुरुष हैं, जबकि 45.46 प्रतिशत महिलाएं हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की लखनऊ कैंट सीट पर सबसे ज्यादा 34.18 प्रतिशत नाम कटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अक्तूबर 2025 को फ्रीज की गई मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे। उसके बाद 6 जनवरी को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता रह गए। मसौदा सूची में शामिल 1.04 करोड़ मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान न हो पाने के कारण और 2.22 करोड़ मतदाताओं को तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस दिए गए।

350436 मतदाता नहीं दे पाए नोटिसों का संतोषजनक जवाब

सीईओ नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी के बाद से मतदाता सूची से 8 लाख 15 हजार 996 नाम सूची से बाहर किए गए। इनमें 3 लाख 50 हजार 436 ऐसे मतदाता थे, जो नोटिसों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 

इसके अलावा 328350 अपने स्थान से अनुपस्थित या स्थायी रूप से स्थानांतरित मिले। 79076 पहले से कहीं और के मतदाता (ऑलरेडी एनरोल्ड) थे। 55865 की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि, 2269 नागरिक न होने और 18 वर्ष से कम होने के कारण बाहर किए गए।


 

UP Voters Removed Following SIR; Highest Number of Names Struck Off in Deputy CM Brajesh Pathak's
यूपी की नई मतदाता सूची जारी। - फोटो : amar ujala

अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाता : 133984792

पुरुष मतदाता : 73071061
महिला मतदाता : 60909525
थर्ड जेंडर : 4206
18-19 आयु वर्ग के मतदाता : 1763360
स्त्री पुरुष अनुपात- 1000 : 834

पांच जिले, जहां सर्वाधिक मतदाता कम हुए

लखनऊ : 914185
प्रयागराज : 826885
कानपुर नगर : 687201
आगरा : 637653
गाजियाबाद : 574478

 

पांच जिले, जहां प्रतिशत में सर्वाधिक मतदाता कम हुए

लखनऊ : 22.89%
गाजियाबाद : 20.24%
कानपुर नगर : 19.42%
गौतमबुद्धनगर : 19.33%
मेरठ : 18.75%

स्त्री-पुरुष अनुपात सर्वाधिक वाले 6 में पांच विधानसभा क्षेत्र लखनऊ के

लखनऊ पूर्वी : 975

लखनऊ कैंट : 952

लखनऊ मध्य : 950

लखनऊ उत्तर : 934

लखनऊ पश्चिम : 923

किदवई नगर : 912

पांच विधानसभा क्षेत्र जहां सर्वाधिक मतदाता कम हुए

साहिबाबाद : 316484

नोएडा : 183887

लखनऊ उत्तर : 154710

आगरा कैंट : 147182

इलाहाबाद : 145810


 

पांच विधानसभा क्षेत्र जहां प्रतिशत में सर्वाधिक मतदाता कम हुए

लखनऊ कैंट : 34.18%
इलाहाबाद नॉर्थ : 34.01%
लखनऊ ईस्ट : 31.01%
लखनऊ नॉर्थ : 31%
आगरा कैंट : 30.47%

लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों में कम हुए मतदाता

कैंट : 124962

लखनऊ ईस्ट : 143478

लखनऊ नॉर्थ : 154710

लखनऊ मध्य : 107439

सरोजनीनगर : 142122

लखनऊ वेस्ट : 87467

बख्शी का तालाब : 75651

मोहनलालगंज : 40245

मलिहाबाद : 38111






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed