{"_id":"69e5e6a044d8d1a0f20a7367","slug":"up-mandatory-smart-prepaid-meter-for-new-connections-should-be-abolished-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नए कनेक्शन पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म हो, विद्युत प्राधिकरण का आदेश मानने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नए कनेक्शन पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म हो, विद्युत प्राधिकरण का आदेश मानने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में करीब 70 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। इसके लिए उनसे अनुमति नहीं ली गईं।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर मामले में हस्तक्षेप करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने मांग की कि नए कनेक्शन पर भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म की जाए।
Trending Videos
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में करीब 70 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। इसके लिए उनसे अनुमति नहीं ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अप्रैल के महीने में जून जैसी तपिश, मौसम विभाग ने जारी की डराने वाली चेतावनी; लखनऊ में बना गर्मी का नया रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें - मनमाना रवैया, अनबन, लापरवाही पड़ी आईएएस किंजल सिंह को भारी, छिनी परिवहन आयुक्त की कुर्सी; जानें वजह
पॉवर कॉर्पोरेशन ने चार सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया है और 10 दिन में रिपोर्ट आनी है। ऐसे में नए कनेक्शन पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना जारी रखना न्याय संगत नहीं है, क्योंकि सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी द्वारा एक अप्रैल 2026 से प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
