{"_id":"69e5d49203d09fb28a04cb9f","slug":"iimc-alumni-meet-held-in-lucknow-pradeep-mishra-remembered-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में संपन्न हुआ आईआईएमसी एलुमनी मीट, याद किए गए प्रदीप मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में संपन्न हुआ आईआईएमसी एलुमनी मीट, याद किए गए प्रदीप मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार
आईआईएमसी एलुमनी मीट राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मिश्रा के निधन पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
आईआईएमसी एलुमनी मीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईआईएमसी एलुमनाई एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश चैप्टर का सालाना मिलन कार्यक्रम 'कनेक्शन्स' रविवार को राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मिश्रा के निधन पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जो भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व छात्र थे। वक्ताओं ने पत्रकारिता में उनके योगदान और उनसे जुड़ी यादें साझा की।
Trending Videos
कार्यक्रम की अध्यक्षता चैप्टर अध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने की, जिसे दिल्ली से आए इमका के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाष झा, महासचिव अतुल गुप्ता के अलावा चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष संतोष वाल्मीकि, महासचिव पंचानन मिश्रा, कमलेश राठौर, भाई शैली, आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, विवेक शुक्ला, अर्चना सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एलुमनी सम्मिलित हुए और संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर विशाल शुक्ला और हर्षित आजाद गुप्ता को सर्वसम्मति से यूपी चैप्टर का सचिव चुना गया।

कमेंट
कमेंट X