{"_id":"69e5fc7e63564b8f670f2c83","slug":"merchant-own-brother-turns-out-to-be-mastermind-behind-robbery-in-ambedkar-nagar-police-arrest-accused-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: व्यापारी से लूट का भाई ही निकला मास्टरमाइंड, हायर किए थे गुंडे, हकीकत सुन हक्काबक्का रह गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: व्यापारी से लूट का भाई ही निकला मास्टरमाइंड, हायर किए थे गुंडे, हकीकत सुन हक्काबक्का रह गए घरवाले
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबेडकरनगर में व्यापारी से लूट का मास्टरमाइंड पीड़ित का भाई ही निकला। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए गुंडे हायर किए थे। खुलासा हुआ तो हकीकत सुन घरवाले हक्काबक्का रह गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
पुलस गिरफ्त में व्यापारी से लूटकांड के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी में अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज इलाके में व्यापारी रईस अहमद व मोहम्मद जलाल के साथ हुई लूट की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पीड़ित मोहम्मद जलाल का भाई शाहिद ही इस पूरे लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला।
Trending Videos
एएसपी श्यामदेव ने बताया कि शाहिद ने शातिर बदमाशों के साथ मिलकर घटना की पूरी साजिश रची थी। लुटेरों को निर्देश दिया था कि वारदात के दौरान किसी को शारीरिक नुकसान न पहुंचाया जाए। सिर्फ लूट को अंजाम दिया जाए। इस साजिश में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, लूट की घटना में बसखारी बाजार निवासी आयुष की कार का इस्तेमाल किया गया। वहीं, अतरौलिया थाना क्षेत्र के दुराज गांव निवासी मनीष वर्मा के घर पर लूटी गई रकम का बंटवारा किया गया। इसके अलावा अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ गांव निवासी अभिषेक ने घटना के बाद बदमाशों को वाहन से भागने में सहयोग किया।
जांच में यह भी सामने आया है कि शाहिद ने करीब एक सप्ताह पहले से ही पूरी प्लानिंग कर ली थी। जब व्यापारी रईस अहमद और मोहम्मद जलाल बकाया रकम की वसूली के लिए बिहार रवाना हुए उसी समय से उसने लुटेरों को सक्रिय कर दिया। घटना के करीब 15 मिनट बाद ही शाहिद बिना किसी को जानकारी दिए अपने भाई जमाल और व्यापारी रईस से मिलने घटनास्थल पर पहुंच गया। इससे पुलिस का शक गहराया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं और इस साजिश का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने शाहिद के अलावा अरमान, आयुष, अभिनंदन, अभिषेक और मनीष वर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 5.45 लाख रुपये, एक तमंचा व दो कारें बरामद की हैं। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
