{"_id":"69e5fbf293b65c536e0c99ae","slug":"video-abdakaranagara-ma-bhaii-ha-nakal-vayapara-sa-17-lkha-ka-ltakada-ka-masataramaida-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में भाई ही निकला व्यापारी से 17 लाख के लूटकांड का मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में भाई ही निकला व्यापारी से 17 लाख के लूटकांड का मास्टरमाइंड
यूपी में अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज इलाके में व्यापारी रईस अहमद व मोहम्मद जलाल के साथ हुई लूट की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पीड़ित मोहम्मद जलाल का भाई शाहिद ही इस पूरे लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला।
एएसपी श्यामदेव ने बताया कि शाहिद ने शातिर बदमाशों के साथ मिलकर घटना की पूरी साजिश रची थी। लुटेरों को निर्देश दिया था कि वारदात के दौरान किसी को शारीरिक नुकसान न पहुंचाया जाए। सिर्फ लूट को अंजाम दिया जाए। इस साजिश में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक, लूट की घटना में बसखारी बाजार निवासी आयुष की कार का इस्तेमाल किया गया। वहीं, अतरौलिया थाना क्षेत्र के दुराज गांव निवासी मनीष वर्मा के घर पर लूटी गई रकम का बंटवारा किया गया। इसके अलावा अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ गांव निवासी अभिषेक ने घटना के बाद बदमाशों को वाहन से भागने में सहयोग किया।
जांच में यह भी सामने आया है कि शाहिद ने करीब एक सप्ताह पहले से ही पूरी प्लानिंग कर ली थी। जब व्यापारी रईस अहमद और मोहम्मद जलाल बकाया रकम की वसूली के लिए बिहार रवाना हुए उसी समय से उसने लुटेरों को सक्रिय कर दिया।
घटना के करीब 15 मिनट बाद ही शाहिद बिना किसी को जानकारी दिए अपने भाई जमाल और व्यापारी रईस से मिलने घटनास्थल पर पहुंच गया। इससे पुलिस का शक गहराया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं और इस साजिश का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने शाहिद के अलावा अरमान, आयुष, अभिनंदन, अभिषेक और मनीष वर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 5.45 लाख रुपये, एक तमंचा व दो कारें बरामद की हैं। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।