सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Selection of Arjun and Anjali for the state-level hostel camp

Ambedkar Nagar News: अर्जुन और अंजली का राज्यस्तरीय हॉस्टल कैंप के लिए चयन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Selection of Arjun and Anjali for the state-level hostel camp
अंजली। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम अकबरपुर से दो युवा खिलाड़ियों ने अंडर-15 राज्यस्तरीय हॉस्टल कैंप के लिए चयन हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। हॉकी में अर्जुन और एथलेटिक्स में अंजली ने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
Trending Videos

23 और 24 मार्च को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें मंडल स्तर के लिए चयनित किया गया।
मंडल स्तर पर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय हॉस्टल चयन ट्रायल में जगह बनाई। प्रदेश के 18 मंडलों से चयनित खिलाड़ी अब 15 दिवसीय शिविर में हिस्सा लेंगे। इस कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर अंतिम चयन हॉस्टल में किया जाएगा। अकबरपुर के मुबारकपुर निवासी लालमन के पुत्र हॉकी खिलाड़ी हैं। वहीं, कटेहरी के प्रतापपुर चमुर्खा निवासी किसान राजाराम की पुत्री अंजली एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं। हॉकी कोच अदनान अहमद और एथलेटिक्स कोच सुमेधा यादव ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कोच का कहना है कि अर्जुन और अंजली के हॉस्टल में चयन की पूरी संभावना है, क्योंकि दोनों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने कहा कि एकलव्य स्टेडियम से लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।
अर्जुन और अंजली का चयन जिले के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed