{"_id":"69e5f8180893f0c2590510c6","slug":"video-abdakaranagara-ma-janaganaena-parashakashhanae-ma-bhajana-ka-lkara-shakashhaka-ka-hagama-lca-ka-bhashhakara-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में जनगणना प्रशिक्षण में भोजन को लेकर शिक्षकों का हंगामा, लंच का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में जनगणना प्रशिक्षण में भोजन को लेकर शिक्षकों का हंगामा, लंच का बहिष्कार
अंबेडकरनगर में तहसील भीटी अंतर्गत राम लखन पीजी कॉलेज में जनगणना कार्य में लगे 132 शिक्षकों के दूसरे बैच के प्रशिक्षण के पहले दिन भोजन व्यवस्था को लेकर हंगामा हो गया। लंच में दिए गए पूड़ी-सब्जी के पैकेट से नाराज शिक्षकों ने विरोध जताते हुए जमकर नाराजगी प्रकट की।
शिक्षकों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच सुबह का बना हुआ पूड़ी-सब्जी पैकेट में देकर परोसा जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस तरह का भोजन खाने से गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले पहले बैच के प्रशिक्षण के दौरान भी यही व्यवस्था थी, जिसका उस समय भी विरोध किया गया था। तब उप जिलाधिकारी और तहसीलदार ने भोजन व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद कोई बदलाव नहीं किया गया।
नाराज शिक्षकों ने लंच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया, हालांकि उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेना जारी रखा। मामले को लेकर शिक्षकों में आक्रोश बना हुआ है और उन्होंने प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।