सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Murder for opposing illicit relationship, mother-in-law's throat slit with sari; this is how the deat

लखनऊ: अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या, सास की साड़ी से गला रेतकर हुई हत्या; इस तरह दिया मौत को अंजाम

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Mar 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Murder due to illicit relationship: यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने सास की हत्या प्रेमी संग मिलकर कर दी। 

Lucknow: Murder for opposing illicit relationship, mother-in-law's throat slit with sari; this is how the deat
अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

निशातगंज गली नंबर तीन में रहने वाली निर्मला देवी (69) की शनिवार शाम को हत्या कर दी गई। अवैध संबंध का विरोध करने पर निर्मला की हत्या उनकी बहू रंजना ने प्रेमी राजन शर्मा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजन निर्मला के मकान में तीन वर्ष से किराये पर रह रहा था।
Trending Videos


इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक राजन (22) मूलरूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। वह यहां गाड़ी चलाता था। वह किराये का कमरा लेने के तीन-चार महीने बाद ही रंजना (35) से घुलमिल गया था। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी थी। वह परिवार के लोगों के नजदीक आ गया था। राजन और रंजना में करीबी संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी निर्मला को हो गई थी। निर्मला इसका विरोध करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में सामने आया है कि रंजना का अक्सर उनके पति त्रिदेश कुमार से झगड़ा होता था। आए दिन विवाद होता देखकर निर्मला को बुरा लगता था। निर्मला बेटे का पक्ष लेती थीं। इससे रंजना अपनी सास से काफी नाराज रहती थी। घटना के तीन दिन पहले से निर्मला अपना खाना अलग बना रही थीं।

तीन दिन पहले रची थी हत्या की साजिश
रंजना ने निर्मला की हत्या की साजिश तीन दिन पहले ही रच ली थी। आरोपी ने राजन से सास को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। शनिवार को त्रिदेश ड्यूटी पर दोपहर 1:45 बजे निकल गए। घर पर कोई और नहीं था। मौका पाकर दोनों आरोपियों ने निर्मला के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद साड़ी से गला कसकर उनकी हत्या कर दी। गुमराह करने के लिए अलमारी और घर का सामान बिखेर दिया। यही नहीं, निर्मला के सारे जेवर चोरी कर लिए और दूसरी जगह छिपा दिया।

पोते ने दी सूचना, झूठ बोलते रहे आरोपी

Lucknow: Murder for opposing illicit relationship, mother-in-law's throat slit with sari; this is how the deat
मौके पर पहुंची पुलिस।

त्रिदेश का बेटा आदित्य दोपहर ढाई बजे घर पहुंचा तो भीतर दादी मृत पड़ी थीं। आदित्य ने फौरन पिता को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर बाद रंजना और राजन भी पहुंच गए। दोनों ने बताया कि काम से वे बाहर गए थे। घरवालों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने छानबीन की तो त्रिदेश के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पड़ोसी के कैमरे में राजन और रंजना बाहर जाते दिखाई दिए, लेकिन उनके जाने के बाद कोई और नहीं आया था। संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों झूठ बोलते रहे। सख्ती करने पर आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया। त्रिदेश बिजली विभाग में संविदा कर्मी हैं। आदित्य डिलीवरी का काम करता है। त्रिदेश की एक बेटी अंशिका है। निर्मला के पति राजेश कुमार योजना भवन में वरिष्ठ सहायक थे।

राजन के पास ठहर गया खोजी कुत्ता

Lucknow: Murder for opposing illicit relationship, mother-in-law's throat slit with sari; this is how the deat
आरोपी राजन।

घटना के बाद जांच के लिए डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम पहुंची। छानबीन के दौरान खोजी कुत्ता कुछ दूरी पर खड़े राजन के पास जाकर रुक गया। राजन कुत्ते को अपने पास से भगाने लगा। पुलिस टीम को तभी राजन पर शक हो गया था। उसे हिरासत में ले लिया गया। रंजना की गतिविधियां भी संदिग्ध लग रही थीं, जिससे पुलिस को उस पर शक गहरा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed