{"_id":"6926ecf5f187affcbc00e4cb","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1488917-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जलकल कर्मचारियों को मिलेगी कल्याण मंडपों के किराए में छूट, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जलकल कर्मचारियों को मिलेगी कल्याण मंडपों के किराए में छूट, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जलकल कर्मचारियों को मिलेगी कल्याण मंडपों के किराए में छूट, आदेश जारी
दो साल पहले नगर निगम सदन ने पास किया था प्रस्ताव
दो हजार से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। करीब दो साल इंतजार के बाद अब जलकल कर्मचारियों को भी नगर निगम कर्मचारियों की तरह कल्याण मंडपों के किराये में छूट दी जाएगी। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया। इससे जलकल के दो हजार से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा। इस मामले को अमर उजाला ने 10 नवंबर को खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद आदेश जारी हुआ है।
नगर निगम कार्यकारिणी और सदन ने करीब दो साल पहले जलकल कर्मचारियों को भी नगर निगम कर्मचारियों की तरह ही छूट देने का प्रस्ताव पास किया था। जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों की तरह जलकल के सेवारत कर्मचारियों को कल्याण मंडप की बुकिंग कराने पर किराये में 75 प्रतिशत की छूट और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की छूट मिलनी थी लेकिन इसका आदेश जारी न होने से यह मामला अटका था। ऐसे में आदेश जारी करने की मांग करीब 15 दिन पहले जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह की ओर से की गई थी। इसको लेकर उनकी ओर से पत्र भी नगर आयुक्त को लिखा गया था। इसके अलावा नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, उपाध्यक्ष शमील एखलाक की ओर से भी नगर निगम प्रशासन से की गई थी। जिसके बाद बुधवार को नगर निगम प्रशासन की ओर से छूट का आदेश जारी कर दिया गया।
--------------------
अभी यहां हैं नगर निगम के कल्याण मंडप
महानगर कल्याण मंडप
विकास नगर कल्याण मंडप सेक्टर-एक
सामुदायिक केंद्र विकास नगर सेक्टर- चार
पटेल पार्क बहुउद्देशीय भवन बड़ा चांदगंज
सामुदायिक केंद्र मनकामेश्वर वार्ड
केशव कल्याण मंडप राजेंद्र नगर
माधव कल्याण मंडप सुदर्शनपुरी
सामुदायिक केंद्र पुराना किला
बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र पुराना किला
मानसरोवर योजना कल्याण मंडप
जियामऊ कल्याण मंडप
गनेशगंज कल्याण मंडप
-----
कोट
नगर निगम सदन से पास प्रस्ताव के तहत जलकल कर्मचारियों को भी कल्याण मंडपों के किराये में छूट दी जाएगी। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया।
अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त
Trending Videos