सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: निर्विरोध चुने गए नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विजय हुए सदस्यों को माला पहनती महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार
विज्ञापन
निर्विरोध चुने गए नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य 


छह पदों पर हुआ चुनाव 


भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य चुना गया



माई सिटी रिपोर्टर 

लखनऊ। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों  का चुनाव निर्विरोध हो गया । सुबह 11:00 बजे शुरू हुई नगर निगम सदन की विशेष बैठक में भाजपा की ओर से पांच और सपा की ओर से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया । नामांकन पत्रों की जांच के बाद महापौर  सुषमा खर्कवाल ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया है ।

चुनाव निर्विरोध होगा इसकी संभावना पहले से ही जताई जा रही थी । दोनों दलों ने मिलकर उतने ही प्रत्याशी उतारे जितने पद खाली थे। अब नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो पार्षद हो जाएंगे । पहले भी यही स्थिति थी। छह पदों पर यह चुनाव बीती एक  जून को दो साल का कार्यकाल पूरा कर रिटायर हुए छह सदस्यों की जगह पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


====

निराश हुए सपा के वरिष्ठ पार्षद रेशू 


सपा की ओर से पहले जगदीश चंद्र बोस वार्ड से लगातार छह बार जीत दर्ज करने वाले पार्षद यावर हुसैन रेशू को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना देर रात तक थी लेकिन सुबह सदन में अचानक पहली बार भरवारा मल्हौर वार्ड से पार्षद बनी ममता रावत को टिकट दे दिया गया।  टिकट देने की जानकारी भी महापौर को ममता रावत ने दल के नेता कामरान बेग से फोन पर बात कराकर दी। चुनाव के दौरान सपा पार्षद  दल  के नेता कामरान बेग सदन में मौजूद नहीं रहे।  इससे पार्षद यावर हुसैन रेशू खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन



=====

निर्विरोध विजय हुए यह पार्षद


भाजपा

सुशील तिवारी पम्मी- लालकुआं

राजीव बाजपेई- तिलक नगर रकाबगंज कुंडरी

संजय राठौर- राजीव गांधी प्रथम

विनोद यादव- न्यू हैदरगंज तृतीय

रश्मि सिंह- फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड

==

सपा

ममता रावत= भरवारा मल्हौर वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed