सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Several trains on the Lucknow, Gorakhpur, and Ayodhya routes will remain cancelled until July 15

यूपी: लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या रूट की कई ट्रेनें 15 जुलाई तक रहेंगी कैंसिल, कुछ गाड़ियों का बदला गया रूट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 22 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Train routes in UP: यूपी के कई रूटों पर 15 जुलाई तक ट्रेन कैंसिल रहेंगी।  प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है। 
 

UP: Several trains on the Lucknow, Gorakhpur, and Ayodhya routes will remain cancelled until July 15
यूपी की ट्रेनों में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 गोंडा से गोंडा कचहरी के बीच पांच किलोमीटर लंबी तीसरी रेललाइन को चालू करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे अगले महीने प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम करेगा। इसके चलते 7 से 11 जुलाई के बीच गोंडा रूट की कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का संचालन अयोध्या के रास्ते किया जाएगा।



पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि छह, सात व 10 जुलाई को 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस लखनऊ नहीं आएगी। इसके अलावा 22921 बांद्रा-बलरामपुर एक्सप्रेस पांच जुलाई, 22922 बलरामपुर-बांद्रा एक्सप्रेस सात जुलाई, 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस छह से 10 जुलाई, 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से 11 जुलाई, 15133 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस छह जुलाई, 15134 आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस आठ को, 15031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस एवं 15032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ व नौ जुलाई को, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से 10 जुलाई तक, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस आठ से 11 जुलाई तक, 22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस आठ जुलाई को, 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस एवं 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस नौ जुलाई तथा 15030 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस 11 जुलाई को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के रास्ते चलेंगी ये गाड़ियां

गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, आनंदविहार छपरा एक्सप्रेस, साबरमती-थावे एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट, मदार जंक्शन-दरभंगा अमृत भारत, एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस व शहीद एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर अयोध्या के रास्ते चलाई जाएंगी।

लखनऊ में निरस्त होंगी ये ट्रेनें

22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस पहली जुलाई को लखनऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन दो जुलाई को लखनऊ से ही बलरामपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन 12598 मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट नौ जुलाई को लखनऊ में निरस्त होगी।

विज्ञापन

काशी महाकाल एक्सप्रेस व शटल में बढ़ेंगी बोगियां

यात्रियों की मांग एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल एक्सप्रेस तथा वाराणसी से इंदौर के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 20401/02 वाराणसी–लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में 27 जून से एक वातानुकूलित चेयर कार तथा एक स्लीपर कोच को स्थायी रूप से लगाया जाएगा। इससे बोगियों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी। इसी क्रम में 20413/14 वाराणसी–इंदौर द्वि-साप्ताहिक महाकाल एक्सप्रेस वाया लखनऊ में सात जुलाई से फर्स्ट व सेकंड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा। इससे ट्रेन में कोच की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 20415/20416 वाराणसी-इंदौर साप्ताहिक सुपरफास्ट महाकाल एक्सप्रेस वाया प्रयागराज में पांच जुलाई से फर्स्ट व सेकंड एसी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed