{"_id":"6ae33bc1f6101d33ad083e75","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1987723-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोच्चि नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने देखा शहर का कूड़ा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोच्चि नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने देखा शहर का कूड़ा प्रबंधन
विज्ञापन
कोच्चि नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने देखा शहर का कूड़ा प्रबंधन
शिवरी प्लांट से लेकर डोर टू डोर कलेक्शन तक समझा
इसी सिस्टम को अपनाने की जताई इच्छा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। केरल के कोच्चि नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कचरा निस्तारण शिवरी प्लांट का दौरा किया। शहर की सफाई व्यवस्था को भी देखा और इस मॉडल को कोच्चि में भी अपनाने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने इसके अलावा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, वेस्ट टू वंडर पार्क, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिट सेंटर और मलवा निस्तारण प्लांट को भी देखा।
अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव ने बताया कि कोच्चि नगर निगम का प्रतिनिधि मंडल यहां पर शहर की सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण प्लांट को देखने दो दिवसीय दौरे पर आया था। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने शहर की सफई व्यवस्था के अलावा मैटेरियल रिकवरी फैसिलिट सेंटर, मलवा निस्तारण प्लांट और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को भी देखा। कोच्चि की महापौर मिनिमोल वीके ने कहा कि लखनऊ की व्यवस्थाओं से सीख लेकर कोच्चि में भी अपनाने की दिशा में काम किया जाएगा। यहां पर पुराने कूड़े का निस्तारण, खाली जमीन का फिर उपयोग और कूड़े का सही प्रबंधन हो रहा है। दौरे से दोनों निगमों को एक-दूसरे के अनुभव से सीखने का अवसर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान स्मार्ट सिटी के बारे में भी जानकारी ली।