फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All schools in Lucknow have been declared holiday for PET exam

पीईटी परीक्षा: यहां 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित, 45 केंद्रों पर दो पालियों में होगा एग्जाम

Thu, 29 Oct 2026 05:23 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 05:23 PM IST
सार

लखनऊ में शुक्रवार को UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के मद्देनज़र कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। शहर के 45 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस दो पालियों की परीक्षा में लगभग 40 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
All schools in Lucknow have been declared holiday for PET exam
exam demo - फोटो : File photo

विस्तार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के चलते शुक्रवार को लखनऊ में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाली परीक्षा के लिए शहर में 45 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 40 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के भी पहुंचने से शहर में भीड़ और यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 30 अक्तूबर को जिले के सभी बोर्डों के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जारी आदेश में सभी प्रधानाचार्यों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पीईटी की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को दो घंटे में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नपत्र में इतिहास, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, संविधान, सामान्य विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, तार्किक क्षमता और समसामयिक घटनाओं से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा हिंदी गद्यांश, ग्राफ की व्याख्या और तालिका विश्लेषण पर आधारित प्रश्न भी होंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी पहले ही जांचने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहुंचना और आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed