{"_id":"6aea12d7494155afe70da3a7","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1995966-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती नगर स्टेशन से एसी का आउटर यूनिट चोरी, ठेले पर ले जाते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती नगर स्टेशन से एसी का आउटर यूनिट चोरी, ठेले पर ले जाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
गोमती नगर स्टेशन से एसी का आउटर यूनिट चोरी, ठेले पर ले जाते दो गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर चोरों ने सिग्नल एंड रिले रूम की छत पर लगा एसी का आउटर यूनिट चोरी कर लिया। वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरपीएफ ने मंगलवार तड़के दो शातिरों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट ने 16 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
रेलवे टेक्नीशियन गिरीश कुमार अवस्थी ने प्लेटफार्म नंबर एक के दक्षिणी छोर पर सिग्नल रूम के ऊपर लगे आउटर यूनिट के गायब होने की सूचना दी थी। सूचना पर आरपीएफ ने 3 केस दर्ज कर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मंगलवार तड़के 3:40 बजे मिठाईवाला ओवरब्रिज के नीचे खंडहर क्वार्टर के पास दो लोग साइकिल ठेले पर एसी ले जाते दिखे। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। बरामद एसी की कीमत करीब 22 हजार रुपये है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहराइच निवासी विजय कुमार तिवारी (35) और महमूद अली उर्फ आलम (42) के रूप में हुई है। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ रेल संपत्ति अधिनियम की धारा तीन के तहत कार्रवाई की है। अतिसंवेदनशील सिग्नल रूम की छत तक चोरों के पहुंचने से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरपीएफ पता लगा रही है कि चोर सुरक्षा घेरा तोड़कर छत तक कैसे पहुंचे।