{"_id":"6acf8046ccd177b2290b4d02","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1966626-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मदरसों में लगेंगी विज्ञान प्रदर्शनी, कलाम के जीवन से लेंगे प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मदरसों में लगेंगी विज्ञान प्रदर्शनी, कलाम के जीवन से लेंगे प्रेरणा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर प्रदेश के मदरसों में विज्ञान प्रदर्शनी और संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए मदरसा शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अंजना सिरोही ने प्रदेश के सभी मदरसों को आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी वैज्ञानिक सोच, मेहनत और संघर्ष बताते हैं कि शिक्षा और ज्ञान के बल पर सपनों को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मदरसों के विद्यार्थियों को भी विज्ञान और तकनीक से जोड़ना जरूरी है। उनमें प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और अवसर देकर विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें डॉ. कलाम के आदर्शों से प्रेरित करना है, ताकि वे आधुनिक शिक्षा के साथ जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।