फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Building plans along Kisan Path to be approved by LDA, paving the way for new townships and colonies; deci

यूपी: किसान पथ के किनारे पास होंगे एलडीए से नक्शे, बस सकेंगी नई टाउनशिप-कॉलोनियां; बोर्ड बैठक में होगा फैसला

Wed, 14 Oct 2026 07:23 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 14 Oct 2026 07:23 PM IST
सार

लखनऊ में किसान पथ के किनारे नई टाउनशिप, अपार्टमेंट और कॉलोनियां बसाने का रास्ता खुल सकता है। एलडीए भवन निर्माण मानचित्र पास करने की नीति में बदलाव का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। 17 अक्तूबर की बोर्ड बैठक में इस पर फैसला होगा। मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में नियोजित निर्माण और विकास को बढ़ावा मिल सकता है।

विज्ञापन
UP: Building plans along Kisan Path to be approved by LDA, paving the way for new townships and colonies; deci
एलिवेटेड रोड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

किसान पथ के किनारे भी अब एलडीए नई भवन निर्माण उपविधि के तहत मानचित्र पास करेगा। जिससे यहां पर नई टाउनशिप, अपार्टमेंट बने सकेंगे और कॉलानियां बस सकेंगी। इसको लेकर एलडीए की ओर से प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जिसे मंजूरी के लिए 17 अक्तूबर को होने वाली बोर्ड बैठक में मंजूरी लिए लाए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


आवागमन को आसान बनाने के लिए बनाई गई करीब 105 किमी लंबी आउटर रिंग रोड (किसान पथ) का काम करीब तीन साल पहले पूरा हुआ था। कई जिलों को जोड़ने वाली इस रिंग करोड के किनारे लखनऊ 43 गांवों की जमीन भी है। एलडीए की नई आईटी सिटी योजना भी इसके पास ही है।
विज्ञापन


अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी भी इससे लगी हुई है। ऐसे आउटर रिंग रोड के किनारे की जमीन भी प्राइम हो गई है। इस पर लोगों ने अवैध रूप से निर्माण भी शुरू कर दिया, जबकि एलडीए अभी यहां पर मानचित्र पास नहीं करता है। इस पर रोक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जो लोग मानचित्र पास कराकर कॉलोनी, कॉम्प्लेक्स और टाउनशिप बसाना चाहते हैं, उनको अनुमति नहीं मिल रही है। इससे परेशान लोग एलडीए के खिलाफ न्यायालय जाने की भी तैयारी कर रहे हैं। इसको देखते हुए अब एलडीए मानचित्र पास करने की नीति में बदलाव करने जा रहा है। जिसमें अब आउटर रिंग रोड के किनारे भी मानचित्र पास करने की नीति बना रहा है। जिसका प्रस्ताव अब मंजूरी के लिए बोर्ड में लाया जाएगा।
 

Trending Videos

तीन हजार रुपये वर्ग फीट तक है जमीन

जानकारों ने बताया कि आउटर रिंग के किनारे की आवासीय जमीन की कीमत इस समय करीब तीन हजार रुपये वर्ग फीट तक चल रही है। व्यावसायिक जमीन की कीमत पांच से छह हजार रुपये प्रति वर्ग फीट तक लोकेशन के हिसाब से है। 

ऐसे में यदि एलडीए मानचित्र पास करने लगेगा तो आने वाले समय में यहां पर जमीन की कीमतों में और उछाल आएगा। आउटर रिंग रोड के पास एलडीए की ओर आईटी सिटी योजना आ रही है वहां पर भी आवासीय जमीन की कीमत करीब चार हजार रुपये प्रति वर्ग फीट प्रस्तावित है। योजना को पूरी तरह विकसित होने में अभी करीब चार साल समय लगेगा लेकिन योजना के विकसित होते यहां पर जमीनों के दाम और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

 

मानचित्र पास करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी

एलडीए के सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि आउटर रिंग रोड के किनारे अभी एलडीए मानचित्र पास नहीं करता है। लोगों की ओर से मांग की जा रही है यहां पर भी मानचित्र पास किए जाएं। ऐसे में विकास को बढ़ावा देने के लिए यह प्रस्ताव बनाया जा रहा है कि मानचित्र को पास किया जाए। इसका प्रस्ताव बोर्ड में लाया जाएगा। यदि बोर्ड मंजूरी देगा तो मानचित्र पास करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed