{"_id":"6a068cb1d1e5d5b5d80fdd40","slug":"lucknow-petrol-and-diesel-prices-have-increased-in-lucknow-from-today-cng-has-also-become-expensive-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का तगड़ा झटका : लखनऊ में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, सीएनजी भी महंगी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का तगड़ा झटका : लखनऊ में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, सीएनजी भी महंगी हुई
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 15 May 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल के दामों में 2 रुपये 84 पैसा और डीजल के दामों में 3.01 रुपये की वृद्धि हुई है।
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शुक्रवार सुबह से लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पहले से ही महंगाई और गैस की किल्लत का सामना कर रहे आम आदमी को बढ़े हुए दामों का एक और झटका लगा है।
Trending Videos
लखनऊ में पेट्रोल का दाम 2 रुपये 84 पैसा और डीजल के दामों में 3.01 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही आम जनता को अब पेट्रोल 97.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90 रुपये 82 पैसा प्रति लीटर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही सीएनजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। लखनऊ में सीएनजी के दाम भी दो रुपये बढ़ाए गए हैं। कहा जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का ये पहला झटका है। आगे कई बार और दाम बढ़ाए जा सकते हैं।
लखनऊ में अभी सीएनजी की कीमत 98 रुपये प्रतिकिलो है। ग्रीन गैस लिमिटेड के एजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ, अयोध्या सुल्तानपुर, उन्नाव और आगरा में सीएनजी के पुराने दाम ही लागू होंगे। हालांकि, सीएनजी के दाम जब रिवाइज हुए थे तभी 2 रुपए बढ़ गए थे। उसके बाद से यही कीमत है।
सीएम योगी की फ्लीट में गाड़ियों की संख्या घटी, साइकिल से विधानभवन पहुंचे मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिलों में गाड़ियों की संख्या कम कर दी गई है। वहीं, प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बृहस्पतिवार को साइकिल से विधानभवन पहुंचे। मंत्री दिनेश प्रता सिंह ई रिक्शा से अपने कार्यस्थल पहुंचे।
आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने वाराणसी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सिंगल कार का प्रयोग शुरू किया। महापौर अशोक तिवारी गुरुवार को आवास से पैदल ही नगर निगम कार्यालय पहुंचे। गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्कॉर्ट वाहन का इस्तेमाल बंद कर दिया। सांसद रवि किशन ने भी अपना काफिला छोटा कर दिया। अयोध्या में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयंत कुमार ने अपने सुरक्षा वाहन नगर निगम को वापस कर दिया। बाराबंकी में डीएम ईशान प्रताप सिंह कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल गए।