सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Three friends die tragically after their bike is hit by a speeding truck in Amethi.

Amethi: अमेठी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 15 May 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

तेज रफ्तार ट्रक ने शिवगंज गांव के पास कट के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में करन और अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अर्जुन को सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Amethi: Three friends die tragically after their bike is hit by a speeding truck in Amethi.
दुर्घटना में मृतक अर्जुन व करन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अमेठी के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज के शिवगंज गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से चला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos


मुंशीगंज क्षेत्र के श्री का पुरवा निवासी करन (20) तथा सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के घसीटू का पुरवा निवासी अंकित (20) और अर्जुन (22) गांव में आयोजित बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। शिवगंज गांव के पास कट के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में करन और अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अर्जुन को सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के समय ट्रक तेज रफ्तार में था। घटना के बाद चालक वाहन समेत रायबरेली की ओर चला गया। सूचना पर मुंशीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed