{"_id":"6a061d3494f4342af602ba2a","slug":"car-crashes-into-divider-wife-dies-husband-injured-amethi-news-c-96-1-ame1021-165817-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डिवाइडर से टकराई कार पत्नी की मौत, पति जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डिवाइडर से टकराई कार पत्नी की मौत, पति जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 15 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजार शुकुल। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति समेत तीन लोग घायल हो गए।
यूपीडा सुरक्षा अधिकारी बृजलाल के अनुसार बिहार के नालंदा जिले के थरथरी निवासी धनंजय सिंह पत्नी ज्योति कुमारी और अन्य साथियों के साथ कार से पटना से दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर बाजार शुकुल सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ज्योति कुमारी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल धनंजय सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर किया गया। कार में सवार बिहार के नालंदा निवासी अर्नव कुमार और धर्मवीर को मामूली चोटें आई हैं।
एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि हादसा बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में हुआ है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस कर रही है।
Trending Videos