{"_id":"6a061dd6770d66221b0019c9","slug":"nine-youths-secured-jobs-at-the-job-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-165809-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोजगार मेले में नौ युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोजगार मेले में नौ युवाओं को मिली नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 15 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित रोजगार मेले में नौ अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में विभिन्न ट्रेड के करीब 45 युवाओं ने हिस्सा लिया।
रोजगार अप्रेंटिस मेले में टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल लिमिटेड पंतनगर उत्तराखंड की टीम पहुंची। कंपनी के मानव संसाधन अधिकारी शुभम सिंह ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौ युवाओं को नौकरी के लिए चुना गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में विभिन्न पदों पर काम करने का अवसर मिलेगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस दौरान अनिल कुमार मिश्र, सहायक प्रभारी भारत भूषण मिश्र, दिवाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
Trending Videos