{"_id":"6a224df548199024d80eeb9a","slug":"lucknow-preparations-complete-for-india-afghanistan-odi-kohli-withdraws-rohit-also-in-doubt-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भारत-अफगानिस्तान वनडे की तैयारी पूरी, कोहली ने नाम वापस लिया, रोहित पर भी संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भारत-अफगानिस्तान वनडे की तैयारी पूरी, कोहली ने नाम वापस लिया, रोहित पर भी संशय
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार
IND vs AFG ODI 2026: लखनऊ में 17 जून को होने वाले मुकाबले में कोहली और रोहित के न खेलने पर टिकटों की बिक्री पर असर पड़ सकता है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर दर्शकों का उत्साह बरकरार है।
विराट कोहली व रोहित शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मुकाबले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों टीमें 15 जून को चार्टर्ड फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेंगी और 16 जून को अभ्यास करेंगी।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने मुकाबले को लेकर तैयारियों की जानकारी दी। एसोसिएशन की ओर से गर्मी के मौसम को देखते हुए स्टेडियम में पेयजल की निशुल्क व्यवस्था की गई है। एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता के अनुसार दर्शकों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एसोसिएशन ने पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: विक्षोभ के चलते पूरे प्रदेश में आज मौसम बदलने की संभावना, इन जिलों में वज्रपात और आंधी का अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान
Trending Videos
ये भी पढ़ें - पंचायत चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ओबीसी आरक्षण में दिखनी चाहिए थी तेजी; मांगी रिपोर्ट
प्रति दर्शक औसतन 15 गिलास ठंडा पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने बताया कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकटों की कीमतें काफी किफायती रखी गई हैं। टिकटों की शुरुआत मात्र 599 रुपये से हो रही है। आम दर्शकों की जेब के अनुकूल विभिन्न स्टैंडों के लिए 699 रुपये, 799 रुपये और 1000 रुपये की श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इसमें 18 प्रतिशत जीएसटी दर सम्मिलित होगी।
इसके अलावा, जो दर्शक प्रीमियम और वीआईपी स्टैंड्स से मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, उनके लिए टिकट 5000 रुपये से लेकर अधिकतम 25,000 रुपये तक उपलब्ध रहेंगे। यूपीसीए के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि इकाना स्टेडियम में होने वाले इस वनडे मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस रोमांचक पल का साक्षी बनेंगे।
टिकटों की बिक्री पर पड़ सकता है असर
प्रेसवार्ता को संबोधित करते मो. फहीम, प्रेम मनोहर और सचिन शुक्ला।
- फोटो : amar ujala
वनडे सीरीज से पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया है। उनके बाहर होने का कारण चोटिल होना बताया जा रहा है। दूसरी ओर टीम में शामिल दूसरे दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर संशय बना हुआ है। टिकट बिक्री पर इसका असर पड़ना स्वाभाविक है। हालांकि यूपीसीए के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय के बाद लखनऊ में हो रहे इस वनडे मुकाबले को लेकर उत्साह बरकरार है। उम्मीद है कि इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे।