फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig

लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा; खाने तक के लिए मारा-मारी; तस्वीरें बनीं गवाह

Mon, 05 Oct 2026 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Oct 2026 08:22 AM IST
सार

Flood in Lucknow: लखनऊ ने वर्षों के बाद गोमती नगर में इस तरह की बाढ़ देखी है। पूरे शहर में गोमती नगर से सटे कई इलाकों में कई फिट तक पानी भरा हुआ है। 

विज्ञापन
Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
गोमती नदी में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रविवार को दुबग्गा के जेहटा रोड समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। शाम छह बजे तक जेहटा-माल रोड पर करीब डेढ़ फीट पानी बहने लगा था। माल और इटौंजा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक, अगले 24 घंटे में गोमती का जलस्तर दो फीट तक और बढ़ सकता है।

विज्ञापन


प्रशासन की टीम ने हयात नगर मोड़, दौलतखेड़ा, सैथा और बरावन कला समेत प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। पहली मंजिल पर रहने वालों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट होने और गर्भवती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कहा गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 10 नावों की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


1000 बीघा फसल का होगा सर्वे
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि बाढ़ से धान, सब्जियों समेत अन्य फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। डीएम ने एक हजार से अधिक बीघा फसल और सब्जियों के नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए। किसानों को नियमानुसार सरकारी सहायता का भरोसा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी बढ़ा तो लौट आया काफिला

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

हयात नगर मोड़, दौलतखेड़ा और सैथा के निरीक्षण के बाद डीएम का काफिला गुलमीखेड़ा, टाड़खेड़ा और सुखलालखेड़ा की ओर गया, लेकिन रास्ते में जलभराव अधिक होने से लौटना पड़ा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। सुरक्षा के लिए रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने और दाऊद नगर में अतिरिक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंझौवा में 500 बीघा फसल डूबी

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
गोमती में पानी बढ़ने के बाद हालात।

मंझौवा गांव में गोमती का पानी बढ़ने से करीब 500 बीघा धान की पकी फसल डूब गई। खीरा, लौकी और भिंडी की फसल को भी नुकसान हुआ। अजय की तीन बीघा खीरे की फसल डूब गई। वहीं जयकरन, इंद्रपाल, राजाराम, महेश और सरवन के घर भी बारिश से गिर गए।

 घर में पानी... किराये के कमरे में जिंदगी

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

 हाथों में बैग थामे तीन फीट पानी से गुजरकर सड़क पर पहुंची फैजुल्लागंज के नंदन चौराहे पर रहने वाली सीमा जायसवाल पांच दिन से पानी घटने का इंतजार कर रही थीं। मुश्किलें बढ़ती गईं तो रविवार को सब्र जवाब दे गया। अब पति और बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहेंगी। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही मुश्किलों से जूझ रहे कई परिवार घर छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं। किसी ने 3500 तो किसी ने तीन हजार रुपये में किराये पर कमरा लिया है।

अटल चौक के पास रहने वाले मोहम्मद शमीर की गली में तीन दिनों से पानी भरा है। रविवार को पानी घर में घुस गया तो परिवार वाले बेघर हो गए। समीर ने 35 सौ रुपये पर त्रिवेणीनगर में कमरा लिया है। छह लोगों का परिवार एक ही कमरे में गुजर बसर करेगा। सिलिंडर और अन्य सामान लेकर पानी से निकल रहे शुभम भी किराये के कमरे में जा रहे थे। सुंदरलाल भी तीन दिन से पानी घटने का इंतजार कर रहे थे। कम होने के बजाय पानी बढ़ गया और मुश्किलें भी। मजबूरी में सुंदरलाल भी दूसरी जगह चले गए। गणेश विहार कॉलोनी के मनोज के घर में भी कई दिनों से पानी भरा है।

हर ओर पानी... पेयजल का संकट

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
गोमती का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

फैजुल्लागंज में मामा चौराहा, अटल चौक, गणेश विहार, नंदन चौराहा और अन्य कालोनियों में हर ओर सिर्फ पानी ही नजर आता है। मगर घरों में फंसे लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। घर के नल से बदबूदार पानी आ रहा है। सीमा ने बताया कि पीना तो दूर हाथ- मुंह भी नहीं धुला जा सकता। प्रदीप का कहना था कि पीने के पानी का वितरण हो रहा है, लेकिन उनके पास तक नहीं पहुंचा है। कई लोग जुगाड़ वाली नाव से नगर निगम के टैंकर से बाल्टी में पानी भरकर ले जा रहे थे।

बच्चा बेहाल, मां लगाती रही गुहार

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
बना हुआ है खाने और पीने का संकट।

कई दिन से पानी में फंसी ममता और उनके पति आशीष रविवार को घर से थोड़ा बहुत सामान निकालकर कंट्रोल रूम के पास पहुंचे थे। गोद में एक साल का बच्चा भी था। करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी नाव या ट्रैक्टर नहीं मिला। बेहाल बच्चे को लेकर ममता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाती रही। उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला।

अंतिम सफर में मुश्किलों की बाढ़, गुलाला घाट में भरा एक से डेढ़ फीट पानी

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
गुलाला घाट में भरा पानी।

 गोमती की बाढ़ से अब अंतिम सफर की राह भी मुश्किल हो गई है। गुलाला घाट के अंत्येष्टि स्थल में तीन दिन से नदी का पानी भरा है। रविवार को घाट जाने वाली सड़क पर करीब डेढ़ फीट पानी तेज बहाव के साथ बहता रहा।

दोपहर करीब एक बजे एक शव वाहन घाट पहुंचा। चालक ने लोगों से पानी की स्थिति की जानकारी ली और धीरे-धीरे वाहन आगे बढ़ाया। बाद में शव को वाहन से उतारकर परिजन पानी से गुजरते हुए चबूतरे तक पहुंचे। अंत्येष्टि स्थल परिसर में भी करीब एक फीट पानी भरा है और यह लकड़ियों तक पहुंच गया है। घाट की व्यवस्था देखने वाले वीरेंद्र पांडे ने बताया कि पानी भरने से बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे विद्युत शवदाह गृह भी बंद है।

सिलिंडर के लिए पानी में चलना पड़ा
घाट जाने वाले रास्ते पर गैस सिलिंडर वितरण केंद्र तक पहुंचने के लिए लोगों को डेढ़ से दो फीट पानी से गुजरना पड़ा। खदरा के सुहैल और ऐशबाग के मोहम्मद जैब ने बताया कि मजबूरी में करीब 300 मीटर पानी के बीच से होकर सिलिंडर लेना पड़ा।

प्रेरणा स्थल में भी पानी

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती का पानी प्रेरणा स्थल में अब भी भरा है। कार्यालय में पानी घुसने से रोकने के लिए गेट पर रेत की बोरियां लगाई गई हैं। वहीं, रविवार को यहां पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। आईआईएम मार्ग से कैरियर कॉलेज के पास फैजुल्लागंज जाने वाली सड़क पर करीब 100 मीटर तक तेज बहाव है।

गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, मिल्लतनगर में चार दिनों से लोग घरों में कैद

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांटा राशन।

 फैजुल्लागंज में गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का दायरा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया है। घैला, अल्लू नगर दिगुरिया, दाउदनगर समेत कई इलाकों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। मिल्लत नगर की कच्ची ढाल में चार से पांच फीट तक पानी भरा है। यहां रहने वाली विमला बेटे के साथ चार दिन से घर में कैद हैं।

उन्होंने बताया कि घर में पीने का पानी और खाने का सामान नहीं है। आसपास कई लोग बीमार हैं और उन्हें दवाओं की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में न तो नाव चल रही है और न ही जरूरी सामान पहुंच रहा है।

मामा कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी जलभराव के बाद भाई के घर दाउदनगर पहुंची थीं। वहां भी पानी बढ़ने पर उन्हें भाभी सरला के साथ घर छोड़ना पड़ा। सरला ने बताया कि बढ़ता जलस्तर देखकर उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मंत्री ने बांटी राहत सामग्री
जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण किया और लोगों से संवाद कर समस्याएं जानीं। राहत सामग्री भी बांटी। फैजुल्लागंज के कैलाश विहार, दाउदनगर के पास और मुरदैय्या में जलभराव के बीच रविवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला नाव से पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री बांटी।

नगर निगम ने झोपड़ी तोड़ी
फैजुल्लागंज में घर छोड़कर अस्थायी ठिकानों पर रह रहे लोगों पर नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से गुस्सा है। दाउदनगर निवासी ई रिक्शा चालक सकटू ने पत्नी मनोरमा और दो बेटियों के साथ 60 फीट बंधे के किनारे नाले पर अस्थायी झोपड़ी बनाई थी। रविवार को नगर निगम जोन-3 की टीम ने झोपड़ी तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया। दुर्गापुरी निवासी अमित की लोहे की गुमटी भी नाले के दूसरी ओर गिरा दी गई।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े

Lucknow: The Gomti River floods in a furious form, bringing life to a standstill in many areas; people are fig
विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

 इटौंजा-माल रोड पर रविवार दोपहर करीब 12:30 से शाम चार बजे तक बाढ़ पीडितों ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इसी बीच राशन बांटकर लौट रहे भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के काफिले को प्रदर्शनकारियों को हरदा चौराहे पर रोक लिया और गाड़ी के बोनट पर हाथ मारकर विरोध जताया।

इस दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज और विधायक व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और पीएसी ने दोनों को अलग किया और विधायक की गाड़ी को जाम से बाहर निकलवाया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अकड़रिया गांव के बाढ़ पीड़ितों को राशन और अन्य सुविधाएं देने में प्रशासन भेदभाव कर रहा है। एसडीएम आकाश सिंह ने नाव और स्टीमर की मांग आधे घंटे में पूरी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे। हालांकि चौराहे पर डटे रहे। इसी बीच सपा सांसद आरके चौधरी, पूर्व विधायक गोमती यादव, राजेंद्र यादव, ऊषा सेन, राम सिंह राणा और अरुण कुमार समेत कई सपा नेता मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed