सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The municipal corporation takes major action for the first time, withholding the salaries of 11 engin

Lucknow: नगर निगम की पहली बार बड़ी कार्रवाई, 11 इंजीनियरों का वेतन रोका...जानें आखिर क्यों? हुआ ऐसा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 06 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नगर निगम में काम में लापरवाही के चलते 11 जूनियर इंजीनियरों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया। वे इंजीनियर शहर में मलवा उठाने व जुर्माना वसूलने के निर्देश सही से लागू नहीं कर रहे थे। 

Lucknow: The municipal corporation takes major action for the first time, withholding the salaries of 11 engin
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में काम में लापरवाही पर नगर आयुक्त ने 11 इंजीनियरों का वेतन एक साथ रोक दिया है। इंजीनियरों के खिलाफ इस तरह की कड़ी कार्रवाई पहली बार की गई है। यह कार्रवाई आदेश के बाद शहर में पड़े मलवा उठाने और डालने वालों पर जुर्माना न लगाए जाने को लेकर की गई है।

Trending Videos


शहर में लोग घरों के मरम्मत में निकलने वाले मलवा को इधर उधर डाल दे रहे हैं। जिससे गंदगी और प्रदूषण भी बढ़ता है। ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाने और मलवा उठवाकर उसे मलवा निस्तारण प्लांट पर भेजने के निर्देश नगर आयुक्त की ओर से लगातार इंजीनियरों को दिए जाते रहे हैं। उसके बाद भी इंजीनियर लापरवाही कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलागंज के हरिकंश गढ़ी में प्लांट लगाया

जबकि मलवे के उचित निस्तारण को लेकर ही पीपीपी मॉडल पर मोहनलागंज के हरिकंश गढ़ी में प्लांट लगाया है। जहां पर मलवे से ईंट, गमले व टाइल्स आदि उपयोग चीजें बनाने का काम हो रहा है। इसके बाद भी इंजीनियर मलवा उठवानें में लापरवाही कर रहे हैं। जिसको लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने 11 इंजीनियरों का जनवरी माह का वेतन रोकने का आदेश दिया है। ऐसे में अब उनको इस माह मिलने वाला जनवरी का वेतन रोक दिया गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।

इन इंजीनियरों का रोका गया वेतन

जोन दो में तैनात अवर अभियंता अशोक कुमार, जोन तीन में तैनात अवर अभियंता नीतू, जोन चार में तैनात अवर अभियंता शिल्पी सिंह व शनि विश्वकर्मा, जोन पांच में तैनात अरुण कुमार मेहता व कैलाश, जोन छह में तैनात अवर अभियंता रमन कुमार सिंह व अभिषेक गुप्ता, जोन सात में तैनात अवर अभियंता दिव्या उपाध्याय और जोनल आठ में तैनात अवर अभियंता राजेंद्र कुमार व लता वर्मा शामिल हैं।









 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed