सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Tourist sites at the Imambara will remain closed on Friday due to Muharram.

Lucknow: मोहर्रम को लेकर शुक्रवार को बंद रहेंगे इमामबाड़ा के पर्यटन स्थल, घूमने के लिए न बनाएं प्लान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 25 Jun 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार


मोहर्रम के कारण लखनऊ का इमामबाड़ा और इसके पर्यटन स्थल शुक्रवार को बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

Lucknow: Tourist sites at the Imambara will remain closed on Friday due to Muharram.
बड़ा इमामबाड़ा।
विज्ञापन

विस्तार

इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैया, बाउली, शाही हम्माम आदि का भ्रमण करने आ रहे पर्यटकों के लिए यह खबर बहुत काम की है। 26 जून यानी शुक्रवार को इमामबाड़ा घूमने की योजना न बनाएं। मुहर्रम के चलते इस दिन बड़ा और छोटा इमामबाड़ा स्थित सभी पर्यटन स्थल बंद रहेंगे।



इस संबंध में हुसैनाबाद एवं संबद्ध ट्रस्ट के प्रभारी अधिकारी/ नगर मजिस्ट्रेट ने पत्र जारी किया है। इसमें बताया कि गत वर्ष की तरह ही इस साल भी 10 मुहर्रम पर शुक्रवार को बड़ा इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैया और बाउली बंद रहेगी। साथ ही छोटा इमामबाड़ा की पिक्चर गैलरी और शाही हम्माम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त पश्चिम व सहायक पुलिस आयुक्त चौक को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed