फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Traffic arrangements in Old Lucknow will be altered tomorrow due to Barawafat.

लखनऊ: बारावफात के कारण पुराने लखनऊ में कल बदला रहेगा यातायात, झंडे वाला पार्क से 10 बजे निकलेगा जुलूस

Mon, 24 Aug 2026 11:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 24 Aug 2026 11:04 PM IST
सार

बारावफात  के पर्व को लेकर शहर में डायवर्जन किया गया है। बुधवार को अमीनाबाद के झंडे वाला पार्क से सुबह 10 बजे जुलूस निकलेगा। इसके कारण पुराने लखनऊ में सुबह सात बजे से यातायात परिवर्तित रहेगा।

विज्ञापन
Lucknow: Traffic arrangements in Old Lucknow will be altered tomorrow due to Barawafat.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बारावफात का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस दौरान अमीनाबाद के झंडे वाला पार्क से सुबह 10 बजे जुलूस निकलेगा। इसके कारण पुराने लखनऊ में सुबह सात बजे से यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में शव वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनाें को पुलिस निकलवाएगी।

विज्ञापन


- कमला नेहरू क्राॅसिंग से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
- नक्खास तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड, टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा।

- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा।

- हैदरगंज तिराहा से नक्खास तिराहा, ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात नहीं जाएगा।
- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- मेडिकल काॅलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं जाएगा।
- पोस्ट आफिस तिराहा से मौलवीगंज होकर ट्रैफिक रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा।

- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, एवं अमीनाबाद चौराहा से कोई भी यातायात झंडे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेगा।

- ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज तिराहा की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा।

- मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज जाने वाला यातायात हैदरगंज की तरफ नहीं जाएगा।
- राजेंद्र नगर चौराहा से कोई भी यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed